{"_id":"59b6c0974f1c1bb0488b5d62","slug":"111505149079-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेष भुगतान को लेकर आमरण अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेष भुगतान को लेकर आमरण अनशन शुरू
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। हड़ौली पेयजल योजना की जांच और शेष भुगतान की मांग को लेकर हड़ौली की प्रधान के पति विशन राम ने धारानौला स्थित लघु सिंचाई खंड अधिशासी अभियंता कार्यालय प्रागंण में आमरण अनशन प्रारंभ कर दिया है। उनका कहना है कि अवशेष भुगतान होने पर ही आंदोलन समाप्त होगा।
उनका कहना है कि लघु सिंचाई खंड अल्मोड़ा ने मई 2016 में हड़ौली के लिए पेयजल योजना का निर्माण किया। इस कार्य का ठेका भकूना के महेंद्र सिंह के नाम था। ठेकदार के आग्रह पर प्रधान राधा देवी ने निर्माण कार्य की जिम्मेदारी ली और निर्माण कार्य प्रधान पति विशन राम द्वारा करवाया गया। योजना का काम अगस्त 2016 में पूरा हो चुका है, लेकिन 3.70 लाख रुपये लागत की योजना का अब तक मात्र 1.70 लाख ही भुगतान हुआ है। शेष भुगतान की मांग को लेकर कई बार विभाग के अधिशासी अभियंता और अन्य अधिकारियों से मांग की जा चुका है, लेकिन भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिसे वह मजदूरों का भी भुगतान नहीं कर पा रहे हैं।
उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर योजना की उच्च स्तरीय जांच कराने के साथ ही शेष भगुतान की मांग उठाई है। प्रधान पति के समर्थन में धरने पर मजदूर भीम राम, रमेश चंद्र जोशी, बसंत बल्लभ, नवीन राम, राजेंद्र राम भी बैठे।