{"_id":"59ad8cb34f1c1bf1278b5212","slug":"111504545971-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौशाला में मलबा घुसने से गाय मरी, कई जानवर घायल हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौशाला में मलबा घुसने से गाय मरी, कई जानवर घायल हुए
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। रविवार की दोपहर हुई तेज बारिश में सल्ट तहसील के अंतर्गत टोटाम गांव में खेतों का मलबा गोशाला में घुस गया। जिससे वहां बंधी दुधारू गाय की मौत हो गई जबकि कई जानवर गंभीर रूप से घायल हो गए। गोशाला स्वामी ने ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मलबे में दबे जानवरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पीड़ित पशुपालक ने प्रशासन से शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में रविवार को दिन में तेज बारिश हुई। बारिश से खेतों और रास्तों का मलबा टोटाम गांव की गोशालाओं में घुस गया। टोटाम गांव में ललिता देवी पत्नी चंदन सिंह बिष्ट की गोशाला में मलबा घुसने से वहां बंधी दुधारू गाय की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य जानवर मलबे में दबने से घायल हो गए। ललिता देवी ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर मलबे में दबे जानवरों को सुरक्षित बाहर निकाला। इससे कुछ दूर स्थित नारायण सिंह बिष्ट पुत्र कुंवर सिंह बिष्ट की गोशाला में भी मलबा घुस गया। हालांकि मलबे से जानवरों को नुकसान नहीं पहुंचा।