फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   108 ambulance carrying the patient responded

Almora News: मरीज को लेकर जा रही 108 एंबुलेंस जवाब दे गई

Tue, 09 Apr 2024 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 09 Apr 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
108 ambulance carrying the patient responded
अल्मोड़ा-रानीखेत हाईवे पर पांडेखोला के पास खड़ी 108 एंबुलेंस। संवाद
अल्मोड़ा। आपातकालीन एंबुलेंस सेवा 108 खुद बीमार हो जाए तो मरीजों का भगवान ही मालिक है। ताकुला से मरीज छोड़ने जिला मुख्यालय पहुंची एंबुलेंस वापस नहीं पहुंच सकी। जिला अस्पताल से सिर्फ चार किमी दूर चलने पर इसमें खराबी आ गई। चालक को इसे सड़क किनारे खड़ा करना पड़ा। तीन दिन से एंबुलेंस वहीं खड़ी है।
विज्ञापन

रविवार को 108 एंबुलेंस ताकुला सीएचसी से मरीज लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां से वापसी में सिर्फ चार किमी दूर पांडेखोला के पास इसमें खराबी आ गई और यह आगे नहीं बढ़ सकी। चालक ने इसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया। एंबुलेंस सड़क किनारे खड़ी है, इसे ठीक नहीं किया जा सका। ऐसे में ताकुला क्षेत्र के मरीजों और गर्भवतियों को अस्पताल पहुंचने के लिए समय पर एंबुलेंस मिलना मुश्किल हो गया है। संवाद
विज्ञापन


आए दिन खराब होती है एंबुलेंस
अल्मोड़ा। सीएचसी ताकुला के प्रभारी डॉ. कमलेश जोशी ने बताया कि यह एंबुलेंस आए दिन मरीजों को धोखा दे रही है। आए दिन इसमें खराबी आने से मरीज परेशान हैं। इन हालात में सोमेश्वर से एंबुलेंस बुलानी पड़ रही है, इससे दोनों क्षेत्रों के लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

108 एंबुलेंस का एक्सल टूट गया था। जल्द खराबी दूर कर इसका संचालन शुरू होगा। आपातकालीन सेवा मरीजों और गर्भवतियों को तत्परता से राहत पहुंचा रही है। क्षेत्र के मरीजों के लिए अन्य एंबुलेंस की व्यवस्था की जा रही है।

- मनोज सामंत, जिला प्रभारी, 108 आपात कालीन सेवा, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed