{"_id":"6006e0c98ebc3e31472c5c2b","slug":"102-heath-workers-vaccinated-in-almora-almora-news-hld4117080163","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा में लगा 102 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा में लगा 102 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में कोरोना टीकाकरण जारी है। मंगलवार को बेस अस्पताल अल्मोड़ा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवालबाग में 102 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। बेस अस्पताल में पहला टीका पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने लगवाया।
अल्मोड़ा में मंगलवार को सुबह 9:30 बजे से टीकाकरण की शुरुआत हुई। बेस और हवालबाग में 100-100 स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण के लिए चयनित किया गया था। सभी कर्मियों के मोबाइल में टीकाकरण से एक दिन पूर्व मैसेज आया था। बेस अस्पताल में 100 में से 60 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया।
हवालबाग में 100 में से 42 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगा। सुबह टीका लगवाने पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों की पहले थर्मल स्क्रीनिंग की गई। प्रतीक्षा कक्ष में पंजीकरण करवाने के बाद उन्हें टीकाकरण केंद्र में प्रवेश दिया गया। टीका लगने के बाद 30 मिनट निगरानी में रखा गया, जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मी काम पर लौट गए।
विज्ञापन
बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. गड़कोटी ने भी टीका लगाया। टीका लगाने के बाद वह भी ड्यूटी करते दिखाई दिए। स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों ने टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। मंगलवार को बेस अस्पताल में 17 महिला स्वास्थ्य कर्मियों और 43 पुरुष स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। इस बीच मेडिकल कॉलेज के पीयूष जोशी और उनकी पत्नी दया जोशी ने भी कोरोना का टीका लगवाया। दोनों दंपती टीकाकरण के बाद काफी उत्साहित नजर आए।