फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   बोलेरो वाहन से 4.04 लाख बरामद किए

बोलेरो वाहन से 4.04 लाख बरामद किए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो वाहन से 4.04 लाख बरामद किए
अल्मोड़ा। लोक सभा चुनाव शांतिपूर्वक, निष्पक्ष और पारदर्शी कराए जाने को टीमों द्वारा निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। उड़नदस्ता टीम और निगरानी टीम ने एनटीडी तिराहे पर बोलेरो वाहन से 4.04 लाख की धनराशि बरामद की है।
विज्ञापन


प्रभारी आदर्श आचार संहिता केके पंत ने बताया कि मंगलवार को उड़नदस्ता टीम और निगरानी टीम एनटीडी तिराहे के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। एक अप्लाइड फार बोलेरो (बिना नंबर का वाहन) जागेश्वर से रुद्रपुर की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


टीम ने बोलेरो को रोका और बैग से चार लाख चार हजार सात सौ रुपये की बरामदगी की गई है। टीम द्वारा धनराशि को कब्जे में लेकर कोषागार में जमा करने की कार्रवाई की जा रही है। बोलेरो में चालक और मालिक गौरव छावड़ा निवासी ऊधमसिंह नगर सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि धनराशि के बारे में वाहन मालिक से पूछताछ की जाएगी। टीम में उप निरीक्षक जीवन सिंह सांमत, पंकज रौतेला, उप निरीक्षक श्वेता नेगी, उप निरीक्षक, नवीन चंद्र जोशी, पायल आर्या, ममता नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed