फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   अल्ट्रासाउंड कराने के नाम पर महिला से 500 ठगे

अल्ट्रासाउंड कराने के नाम पर महिला से 500 ठगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड कराने के नाम पर महिला से 500 ठगे
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और रक्त की जांच कराने के लिए लाइन पर लगी एक महिला रोगी से एक बदमाश जल्द जांच कराने का झांसा देकर 500 रुपये रुपये ठगकर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक नेपाली महिला जालू देवी अपने पति प्रेम बहादुर के साथ अस्पताल आई थी।
विज्ञापन


डॉक्टर की सलाह पर वह अल्ट्रासाउंड और रक्त की जांच के लिए लाइन पर लगी थी। इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा और खुद को अस्पताल कर्मी बताते हुए जल्द अल्ट्रासाउंड कराने की बात कहते हुए महिला से 500 रुपये मांगे। महिला ने उसे पांच सौ का नोट थमा दिया।
विज्ञापन


उसके बाद वह व्यक्ति रफूचक्कर हो गया। कुछ देर बाद महिला ने यह बात अन्य लोगों को बताई। बाद में पीएमएस डॉ. प्रकाश वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी चेक करवाए पर उसमें वह नहीं दिखा। बाद में डॉ. वर्मा ने इस रोगी की अल्ट्रासाउंड जांच निशुल्क कराने के निर्देश दिए। बता दें कि पिछले साल भी कुछ मरीजों के साथ अस्पताल में इस तरह की ठगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed