फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   कबड्डी प्रतियोगिता में जीआईसी गणानाथ रहा विजेता

कबड्डी प्रतियोगिता में जीआईसी गणानाथ रहा विजेता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में जीआईसी गणानाथ रहा विजेता
अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से ताकुला मंडल की कमल कप खेलकूद प्रतियोगिता श्री राम राम विद्या मंदिर खेल मैदान में आयोजित की गई। कबड्डी में जीआईसी गणानाथ विजेता और श्री राम विद्या मंदिर की टीम उपविजेता रही, जबकि जीआईसी भकूना तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


कुर्सी दौड़ बालक में अमित भाकुनी प्रथम, रोहित नेगी द्वितीय, भावेश भाकुनी तृतीय रहे। बालिका वर्ग में कुंजिका कांडपाल, साक्षी जीना, लता जोशी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। जीके में जीआईसी गणानाथ प्रथम, श्रीराम विद्या मंदिर द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में करन, पीयूष बाराकोटी, बालिका वर्ग में निशा भोज, कुंजिका कांडपाल ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन


इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि मोर्चा युवाओं में खेलों के माध्यम से जागरूकता लाने और गांवों में युवाओं के कौशल को निखारने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि खेलों के माध्यम से शरीर और मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। प्रतियोगता में जीआईसी भकूना, गणानाथ, श्री राम विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर बसौली, सुनोली आदि विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता मोर्चा मंडल अध्यक्ष जगदीश डंगवाल और संचालन पंकज भाकुनी ने किया। विशिष्ट अतिथि श्रीराम विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य नवल पंत, रोहित नेगी, प्रताप सिंह नेगी, वीरेंद्र वर्मा, कन्नू पांडे, विजय वर्मा, योगेश बिष्ट, कमलेश जोशी, देवेद्र सिंह, राहुल भाकुनी, पूरन सिंह, दीपक डंगवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed