फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पालिका कर्मियों ने बाजार से अतिक्रमण हटाया

पालिका कर्मियों ने बाजार से अतिक्रमण हटाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
पालिका कर्मियों ने बाजार से अतिक्रमण हटाया

विज्ञापन
अल्मोड़ा। पालिका कर्मियों का पटाल बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है। सोमवार को भी पालिका कर्मियों ने बाजार में दुकानों के आगे लगे सब्जी और फलों के फड़ों को व्यवस्थित किया। वहीं अतिक्रमण कर लगाए गए चार फड़ व्यापारियों को हटाया गया। जबकि तीन फड़ व्यापारियों को नंदादेवी के समीप शिफ्ट कर दिया गया है।

बाजारों में दुकानों के आगे जगह-जगह सब्जी के फड़ लगे हुए हैं। वहीं कई व्यापारी दुकान का सामान आगे तक फैलाए रहते हैं। इससे मार्ग संकरा हो जाता है और बाजार आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पिछले कुछ दिनों से प्रतिदिन पालिका कर्मी बाजार में जाकर जगह-जगह लगे फड़ों को व्यवस्थित करते हैं। आज भी पालिका कर्मियों ने बाजार में सामान फैलाकर लगाए गए फड़ों को व्यवस्थित कराया।
विज्ञापन


अतिक्रमण कर लाला बाजार, कारखाना बाजार में एक-एक और चौक बाजार लगाए गए दो फड़ों को हटाया। पालिका दल में तहबाजारी निरीक्षक कमल पाठक, रमेश तिवारी, अशोक बिष्ट, रवि आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed