फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले की योगा टीम चयनित

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले की योगा टीम चयनित

Mon, 15 Oct 2018 10:57 PM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले की योगा टीम चयनित
अल्मोड़ा। एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज में जिला स्तरीय योगा प्रतियोगिता आयोजित की गई। देर सायं तक चली प्रतियोगिता में जिले की टीम चयनित की गई। चयनित छात्र-छात्राएं दिसंबर में हरिद्वार में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन


अंडर-19 बालक वर्ग में एआईसी के अजय सिराड़ी, मुकेश सिराड़ी, जीआईसी के भुवन बिष्ट, अक्षय कुमार, चौखुटिया के पूरन सिंह, अंडर-19 बालिका वर्ग में मनीषा, रेखा, चौखुटिया ब्लॉक की मीना, कमला, आरती, अंडर 17 बालक में हवालबाग ब्लाक के इंटर कालेज चितई के पवन सिराड़ी, कमल कुमार, स्याल्दे ब्लाक के शिवम्, चौखुटिया के भगवत सिंह, ताकुला ब्लाक के राहुल, अंडर-17 बालिका वर्ग में कन्या इंटर कालेज एनटीडी की रीता मेहता, जीआईसी खीड़ा (चौखुटिया) की हेमा, ज्योति नेगी, चंद्रा बंगारी, ज्योति आर्या, अंडर-14 बालिका वर्ग में जीआईसी चौरा की स्नेहा, अंजलि, आर्य कन्या इंटर कालेज अल्मोड़ा की आरती, स्याल्दे ब्लाक की योगिता, निकिता, अंडर-14 बालक वर्ग में हवालबाग के जीवन सिराड़ी, रवि सिराड़ी, गोपाल सिराड़ी, स्याल्दे ब्लाक कजे अभिषेक और नीरज का शानदार प्रदर्शन रहा। इन सभी छात्र-छात्राओं का चयन जिले की टीम में हुआ है।
विज्ञापन


इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्या सीमा जोशी ने किया। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय योगा चैंपियन पूनाकोट के कमल बिष्ट ने योग का प्रदर्शन किया। हरिदत्त पेटशाली इंटर कालेज के छात्र जय सिराड़ी ने रिदमिक योगा की प्रस्तुति दी। संचालन मुख्य चयनकर्ता डॉ. महेंद्र सिंह महरा (मधु) ने किया। निर्णायक बेबी जैड़ा, हेमलता वर्मा, अरविंद कौर, रेखा रावत, दीपक कुमार, नंदा भाकुनी, नीरू पांडे, जीवन भंडारी, नीलम पुरी, सुनीता टम्टा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed