{"_id":"5a3bef084f1c1bcf6d8b56c6","slug":"101513877256-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानवर चट कर जा रहे किसानों की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानवर चट कर जा रहे किसानों की फसल
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमेश्वर (अल्मोड़ा।)। हुकुम सिंह बोरा शहीद स्मारक में हुई ग्रामीणों की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के कई गांवों में लावारिस और जंगली जानवरों का आतंक काफी बढ़ गया है। किसान साल भर मेहनत कर फसल उगाते हैं लेकिन ज्यों ही फसल तैयार होती है, जंगली जानवर उसे चट कर जाते हैं। ग्रामीणों ने पशुओं के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की।
मल्लाखोली, अर्जुनराठ, पल्यूड़ा, हल्यूड़ा समेत कई गांवों में लावारिस और जंगली जानवरों का आतंक काफी बढ़ गया है। ये पशु खेतों में उगायी गई फसलों समेत सब्जियों को चट कर जा रहे हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाहरी लोग क्षेत्र मेें अपने पशुओं को छोड़ जाते हैं।
इस कारण लावारिस पशुओं की तादाद लगातार बढ़ते जा रही है। बैठक में प्रधान नंदी देवी, शांति बोरा, जिला पंचायत सदस्य सुनीता बोरा, लीला बोरा, रितु बोरा, गीता बोरा, माया बोरा, सुमन बोरा, धना बोरा, चंपा बोरा आदि मौजूद थे। बाद में ग्रामीणों ने तहसीलदार खुशबू आर्या को ज्ञापन सौंपकर पशुओं के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की।