{"_id":"59f21c654f1c1bda538b9387","slug":"101509039205-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊंनी भाषा सम्मेलन की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊंनी भाषा सम्मेलन की तैयारियां शुरू
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कुमाऊंनी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति की ओर से तीन, चार और पांच नवंबर को होने वाले कुमाऊंनी भाषा सम्मेलन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजक और पहरू मासिक पत्रिका के संपादक डा. हयात सिंह रावत ने बताया कि इस वर्ष का शेर सिंह बिष्ट अनपढ़ कुमाऊंनी कविता पुरस्कार कुमगढ़ पत्रिका के संपादक दामोदर जोशी देवांशु को दिया जाएगा। पुरस्कार के रूप में उन्हें नकद धनराशि, अंगवस्त्र और सम्मान पत्र भेंट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में देश भर के साहित्यकार और भाषा प्रेमी प्रतिभाग कर रहे हैं। बैठक में जमन सिंह बिष्ट, रूप सिंह बिष्ट, पवनेश ठकुराठी, महेंद्र ठकुराठी, नीरज पंत, केबी पांडे, रमेश बहुगुणा, नवीन जोशी, अनूप तिवारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन