फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   10 Year Jail term in Illegal substances trade

गांजा तस्करी के मामले में तस्कर को 10 साल की सजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
10 Year Jail term in Illegal substances trade
अल्मोड़ा। गांजा तस्करी के एक मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश मलिक मजहर सुल्तान की अदालत ने एक आरोपी को 10 साल कारावास समेत एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। इसी मामले में दूसरे आरोपी को दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के जिला शासकीय अधिवक्ता पूरन सिंह कैड़ा ने बताया कि थाना भिकियासैंण पुलिस ने 21 जनवरी 2020 को चेकिंग के दौरान आरोपी चरन सिंह निवासी ठाकुरद्वारा मुरादाबाद की गाड़ी से दो बोरों में कुल 34 किलो 52 ग्राम गांजा बरामद किया जबकि दूसरा आरोपी मौके से भाग गया था। दूसरी गाड़ी से 18 किलो 906 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी चरन सिंह ने दूसरे गाड़ी चालक का नाम अंशुल गुलार निवासी माता मंदिर के पास कविनगर थाना काशीपुर ऊधमसिंह नगर बताया। विवेचना के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया गया। मामले की सुनवाई विशेष सत्र न्यायाधीश मलिक मजहर सुल्तान की अदालत में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से
विज्ञापन

नौ गवाह कोर्ट में पेश किए गए। पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों के परिशीलन करते हुए विशेष सत्र न्यायाधीश मलिक मजहर सुल्तान की अदालत ने अभियुक्त चरन सिंह निवासी ठाकुरद्वारा मुरादाबाद को गांजा तस्करी का दोषी मानते हुए उसे 10 साल की सजा, एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना जमा न करने पर एक माह के अतिरिक्त कारावास से दंडित किया। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता पूरन सिंह कैड़ा, विशेष लोक अभियोजक भूपेंद्र कुमार जोशी, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता एससी नैनवाल ने पैरवी की। दूसरे आरोपी अंशुल गुलार निवासी माता मंदिर के पास कविनगर थाना काशीपुर जिला ऊधमसिंह नगर को कोर्ट ने दोषी ना पाते हुए दोषमुक्त कर दिया। अंशुल गुलार की ओर से अधिवक्ता दीवान सिंह बिष्ट ने पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed