फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   10 lakh compensation to the families of rajya andolankari

कोविड से मृत राज्य आंदोलनकारियों के परिवारों को मिले 10 लाख मुआवजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
10 lakh compensation to the families of rajya andolankari
अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम बीएल फिरमाल को सौंपकर कोविड से मृत राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों को दस लाख रुपये की मुआवजा देने की मांग की है। इसके अलावा नौकरी समेत अन्य क्षेत्रों में राज्य आंदोलनकारियों 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण देने की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि कई राज्य आंदोलनकारी कोविड काल में संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। कइयों की कोरोना संक्रमण से मौत भी हो चुकी हैं। ऐसे में उनके परिवार बेसहारा हो गए हैं। सरकार से मांग की कि ऐसे राज्य आंदोलनकारियों के परिवार को भरण पोेषण के लिए दस लाख रुपये सरकार मुआवजा दे। ताकि उन्हें जीवन यापन में परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि पूर्व में उत्तराखंड सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों को नौकरी समेत विभिन्न क्षेत्रों में 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया था, जो अब बंद कर दिया गया है उसे पुन: लागू किया जाए। सभी राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानजनक पेंशन मिले। आंदोलनकारियों ने कोविड में माता पिता खो चुके बच्चों को सरकारी नौकरी में पांच फीसदी क्षैतिज आरक्षण और 21 वर्ष तक तीन हजार रुपये प्रतिमाह भरण पोषण के लिए दिए जाने के सरकार के फैसले का स्वागत किया है। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री और राज्य आंदोलनकारी केवल सती, कुंदन भंडारी, भानु तिलारा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed