{"_id":"573d2f2d4f1c1b9857ac6f86","slug":"after-60-days-congress-mla-join-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 दिन बाद कमल के साथ आया बागियों का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 दिन बाद कमल के साथ आया बागियों का हाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 19 May 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के बागी विधायक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा सत्र के दौरान 18 मार्च को उपजे सियासी संकट के बाद तमाम राजनीतिक झंझावतों से होते हुए आखिर बागी विधायकों ने दिल्ली में भाजपा का दामन थाम लिया।
विज्ञापन
सभी बागी विधायकों के भाजपा में शामिल होने के कयास उसी दिन से लगाए जा रहे थे, जब सभी विधायक पहले तो भाजपाई विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में हस्ताक्षर किए और फिर उसी रात भाजपा आलाकमान के नेताओं की सरपरस्ती में विशेष विमान से दिल्ली रवाना हुए।
विज्ञापन
भाजपा के नेता कर रहे थे विरोध
बागी विधायकों के भाजपा में शामिल होने को लेकर पहले से ही कई तरह की चर्चाएं थीं। इनके निर्वाचित क्षेत्रों में कुछ भाजपाइयों ने इनका विरोध भी किया। कुछ भाजपा नेताओं ने दबी जुबान में अपनी बात आलाकमान तक पहुंचाई तो कुछ ने खुलकर विरोध किया। लेकिन केंद्रीय आलाकमान ने सारी बातों को दरकिनार कर सभी बागी विधायकों को न सिर्फ पार्टी में शामिल किया, बल्कि यह संकेत भी दे दिया है कि इन विधायकों को आगामी विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेसी प्रत्याशियों के सामने चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है।
विज्ञापन
नौ अंक का कमाल
उत्तराखंड की राजनीति में पिछले दो माह से जारी सियासी संकट में नौ अंक ने गजब का ज्योषितीय कारनामा दिखाया है। अंक ज्योतिषियों की मानें तो नौ का अंक इन बागी विधायकों के लिए कभी गम तो कभी खुशी लेकर आया।
अंक ज्योतिष के हिसाब से बागी विधायकों ने 18 मार्च को कांग्रेस से बगावत की। 18 का मूलांक नौ बनता है। अब जबकि इन विधायकों ने 18 मई को भाजपा का दामन थामा है तो एक बार फिर मूलांक नौ है।