{"_id":"b546bd8dae6c46cbea7bdb9349fb829f","slug":"79-children-were-badly-beaten-by-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने 79 छात्र-छात्राओं को बुरी तरह पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक ने 79 छात्र-छात्राओं को बुरी तरह पीटा
अमर उजाला, रामनगर
Updated Thu, 10 Oct 2013 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु को ज्ञान का बिंब माना है, लेकिन राजकीय इंटर कालेज ढेला में बृहस्पतिवार को कक्षा 10वीं के बच्चों के लिए एक शिक्षक ‘राक्षस’ बनकर क्लास में आया।
विज्ञापन
पढ़ाई के बीच कुछ छात्रों के आपस में बातचीत करने पर गुस्से से तमतमाए शिक्षक ने बच्चों को लात-घूसों से बुरी तरह पीट दिया। छात्र हों या छात्राएं किसी को नहीं बख्शा।
विज्ञापन
पढें, यहां 2014 का सबसे बड़ा सपना है 'सड़क' और 'मोबाइल'
विज्ञापन
पिटाई से तीन छात्राएं बेहोश
79 छात्रों को शिक्षक ने डंडे से मारा है। इस पिटाई से तीन छात्राएं बेहोश हो गईं और इनमें से एक का हाथ फ्रेक्चर हो गया। खंड शिक्षाधिकारी ने सीईओ को शिक्षक के तबादले की संस्तुति भेजी है।
इस घटना से अभिभावकों में जबरदस्त गुस्सा है। उनका कहना है कि जब शिक्षक ही राक्षस बन जाएगा तो सरकार को बच्चों की सुरक्षा की गारंटी तय करनी होगी। घटना के बाद स्कूल में अभिभावकों की भीड़ जुट गई।
पढें, नौ साल का विष्णु है अपने गिरोह का 'सरदार'
विद्यार्थियों को विज्ञान विषय पढ़ाता है
एसडीएम एसएस जंगपांगी ने स्कूल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। विद्यालय में कार्यरत अध्यापक आरयू यादव विद्यालय में कक्षा दस के विद्यार्थियों को विज्ञान विषय पढ़ाता है।
पढें, पूर्व क्रिकेटर ब्रेट ली बेचेंगे अल्मोड़ा के उत्पाद
बृहस्पतिवार सुबह जब कक्षा में शिक्षण कार्य चल रहा था तो छात्रों के बीच शोर होने लगा। इतनी सी बात पर यादव हिंसक हो गया। पिटाई से छात्रा पूजा आर्या, विद्या अधिकारी, विनीता सत्यवली बेहोश हो गई।
अध्यापक स्कूल में छिप गया
पूजा का हाथ फ्रेक्चर हुआ है। मेघा बिष्ट, ज्योति बिष्ट, रेनू आर्या, अजय रौतेला को भी इस पिटाई से चोटें आई हैं। आक्रोशित अभिभावकों ने स्कूल में धावा बोला तो अध्यापक स्कूल में छिप गया।
तस्वीरों में देखें...हॉट एंड सिजलिंगः फैशन की दुनिया में पहला कदम
मारपीट में जख्मी बच्चों को महिला समाख्या की सरस्वती और प्रेमा नेगी के नेतृत्व में इलाज के लिए संयुक्त अस्पताल लाया गया।
बीईओ एके वर्मा ने बताया कि शिक्षक का स्थानांतरण करने की संस्तुति करने के साथ ही घटना की जानकारी मुख्य शिक्षाधिकारी को दे दी गई है। आरोपी शिक्षक को विद्यालय से हटाया जा रहा है।