{"_id":"3f1da484-ea3d-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"124-people-in-the-disaster-hit-areas-extracted-from-pithoragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ के आपदा प्रभावित क्षेत्रों से निकाले 124 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ के आपदा प्रभावित क्षेत्रों से निकाले 124 लोग
धारचूला/मुनस्यारी/पिथौरागढ़/ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2013 08:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने बृहस्पतिवार को धारचूला और मुनस्यारी के जिप्ती, सोबला, तेजम, खेला, रालम, मिलम और मर्तोली आदि प्रभावित गांवों में फंसे 124 लोगों को हेलीकॉप्टर से निकाला।
विज्ञापन
जिला सूचनाधिकारी एनएस बिष्ट ने बताया कि इन गांवों के साथ ही गुंजी में हेलीकाप्टरों से 210 क्विंटल राशन भी ड्रॉप किया गया है। दोपहर बाद मौसम बिगड़ने के कारण हेलीकाप्टर उड़ान नहीं भर सके।
विज्ञापन
मुनस्यारी में पिछले दो दिन से मुख्य विकास अधिकारी डा. राघव लंगर के डेरा जमाने से गांवों में फंसे लोगों को हेलीकाप्टर से निकालने में तेजी आई है।
कृष्ण सिंह फिरमाल के नेतृत्व में दारमा घाटी गए दल ने बताया है कि सेला में 150, चल में 130, नागलिंग में 55, बालिंग में 25 लोग, बोन में 35,गो में 7 लोग,सीपू में 12, मारछा में 11 तीदांग में 5 , दातूं में 12, दुग्तू और सोन में 30 लोग अभी भी फंसे हैं। इनमें अधिकांश स्कूली बच्चे, बूढ़े और महिलाएं हैं।
विज्ञापन