फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   12000 earthquake resistant houses will in Uttarakhand.

उत्तराखंड में बनेंगे 12000 भूकंपरोधी मकान

Thu, 31 Mar 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 31 Mar 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
12000 earthquake resistant houses will in Uttarakhand.
भूकंपरोधी मकान - फोटो : demo pic

केंद्र की ओर से संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (पूर्व में इंदिरा आवास योजना) के तहत वित्तीय वर्ष 2016-17 में 12,000 आवासों का निर्माण किया जाएगा। 

विज्ञापन


केंद्र ने योजना को सैद्धांतिक सहमति देने के साथ ही आवासों के निर्माण के लिए 90 करोड़ के बजट का भी प्रावधान कर दिया है। लेकिन, इसके साथ ही केंद्र ने कुछ शर्तें भी लगाई हैं। जिसमें आवासों का निर्माण भूकंपरोधी तकनीक पर किया जाएगा। साथ ही आवासों का निर्माण प्रशिक्षित राजमिस्त्रियों द्वारा कराया जाएगा। 
विज्ञापन


ग्राम्य विकास विभाग के अफसरों के मुताबिक केंद्र ने इंदिरा आवास योजना का नाम बदलकर प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) कर दिया है। विभागीय अफसरों के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2016-17 में योजना के तहत 12000 मकानों का निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


90 करोड़ के बजट का प्रावधान
केंद्र ने सैद्धांतिक सहमति देने के साथ ही 90 करोड़ के बजट का प्रावधान भी कर दिया है। योजना को अमलीजामा देने को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने छह अप्रैल को दिल्ली में बैठक भी बुलाई है।

बैठक में उत्तराखंड के अलावा यूपी, पंजाब, जम्मू- कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश,  बिहार, गुजरात जैसे राज्यों के अफसरों को बुलाया गया है। 

ग्राम्य विकास विभाग के आला अफसरों ने केंद्र के निर्देश पर अमल करते हुए मसौदा भी तैयार कर लिया है। वहीं विभाग ने जिलावार 1200 राजमिस्त्रियों की भी तलाश शुरू कर दी है।


कारण है कि अब भूकंपरोधी तकनीक आधारित आवासों का निर्माण सामान्य कारीगरो से न कराकर प्रशिक्षित राजमिस्त्रियों से कराया जाएगा। प्रशिक्षण की जिम्मेदारी उत्तराखंड ग्राम्य विकास संस्थान को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed