{"_id":"9c71a325fea5453bbf6f41150757e350","slug":"youth-thrown-from-train-coach-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सीट के लिए युवक को चलती ट्रेन से फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सीट के लिए युवक को चलती ट्रेन से फेंका
हरदोई/ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2013 07:46 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में चलती ट्रेन में यात्रियों के साथ सीट को लेकर आए दिन विवाद होता रहता है।
विज्ञापन
शहीद एक्सप्रेस में सीट के लिए झगड़ रहे यात्रियों ने एक युवक को चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया। उसके सिर और पैर में गंभीर चोट आई है।
पुलिस के मुताबिक, सोमवार को शहीद एक्सप्रेस के बालामऊ रेलवे स्टेशन से गुजरते ही एक युवक पटरी पर आ गिरा।
जानकारी मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले आया गया। घटना की सूचना थाना पुलिस को भी दे दी गई है।
युवक ने अपना नाम राजेश चौरसिया पुत्र बुलाकी राम निवासी राजा जानकीपुरम गंगाशाहपुर (गोरखपुर) बताया। वह दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता है।
युवक के अनुसार, वह लखनऊ से टिकट लेकर दिल्ली ड्यूटी पर जा रहा था। लखनऊ से कोच संख्या-5 में सवार चार यात्री उसको हटाकर स्वयं सीट पर बैठना चाहते थे।
सीट के लिए उनकी कई अन्य यात्रियों से भी झड़प हुई। वे उसकी सीट पर जबरदस्ती बैठ गए। विरोध करने पर उसे दरवाजे पर लाकर ट्रेन से धक्का दे दिया।