फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   when policeman asked about his caste to his department

जब दारोगा ने विभाग से पूछी अपनी जाति

Wed, 09 Jan 2013 12:29 PM IST
बागपत/ब्यूरो
बागपत/ब्यूरो Updated Wed, 09 Jan 2013 12:29 PM IST
विज्ञापन
when policeman asked about his caste to his department

बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनवाने में हो रही दिक्कतों से परेशान एक दारोगा ने सूचना के अधिकार के तहत अपने विभाग से अपनी जाति के बारे में जानकारी मांगी है। बागपत के छपरौली निवासी यह दारोगा वर्तमान में सहारनपुर में तैनात है। साथ ही उसने विभाग के अभिलेखों में दर्ज अपने बच्चों की संख्या के बारे में भी जानकारी मांगी है।

विज्ञापन


दारोगा कानपुर में परिवार के साथ रहता था। वह फिलहाल सहारनपुर की शहर कोतवाली में तैनात है। दारोगा ने सूचना के अधिकार के तहत विभाग से अपनी जाति के बारे में जानकारी मांगी तो हर कोई हैरान रह गया। सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में इसका कारण उसने अपने बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनवाने में हो रही परेशानी बताया है। उसके पास ऐसा कोई प्रमाण नहीं है जिससे वह अपनी जाति साबित कर सके।
विज्ञापन


इतना ही होता तो मान भी लिया जाता, दारोगा ने आरटीआई के तहत विभाग के अभिलेखों में दर्ज परिजनों की संख्या एवं नाम भी मांगा है। उसने अपने परिजनों के नाम भी लिखकर दिए हैं तथा पूछा है कि संख्या इतनी ही है, कम है या इससे अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दारोगा द्वारा पत्र में लिखे नंबर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें कानपुर में अपने बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनवाने में परेशानी हो रही है। कानपुर में उनकी जाति का कोई रिकार्ड नहीं है। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि अधिकारी हो या कर्मचारी जहां पर उनकी तैनाती रहती है, वहां उनका पूरा लेखा-जोखा होता है। एएसपी डाक्टर धर्मवीर सिंह ने पत्र की जांच की और इसका जवाब तैयार करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed