फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   when couple had to pass through loyalty test

...जब पति-पत्नी को देनी पड़ी 'अग्नि परीक्षा'

Mon, 07 Jan 2013 01:06 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 07 Jan 2013 01:06 PM IST
विज्ञापन
when couple had to pass through loyalty test

पति-पत्नी को एक दूसरे के पीठ पीछे धोखा देने का शक था। शक अवैध संबंधों का था। दोनों ने भरी पंचायत में एक दूसरे पर विवाहेत्तर संबंधों का आरोप लगाया। ऐसे में आदिवासी पंचायत ने रिश्तों की पवित्रता साबित करने के लिए दोनों को एक अमानवीय फैसला सुना दिया। पति-पत्नी को खुद को सच्चा साबित करने के लिए गर्म सलाखें अपने हाथों में पकड़नी थीं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के कंचनपुरा मऊ गांव के एक दंपत्ति कई महीनों से एक दूसरे पर शक करते हुए झगड़ा कर रहे थे। जब मामला पंचों के पास पहुंचा तो उन्होंने गांव के मंदिर में पंचायत लगाई। बेगुनाही साबित करने के लिए पति-पत्नी दोनों को अपने हाथों पर गर्म सलाखें रखने के लिए कहा। पंचायत के आदेश को देखते हुए दंपति ने अपने-अपने हाथों पर गर्म सलाखें रखीं। इस दौरान सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन वह भी वहां बस मूकदर्शक बनी रही। उसने पंचायत के इस अमानवीय फरमान को रोकने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन


हालांकि इलाके के लोगों ने इस फैसले की आलोचना की। जबकि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. के एजिलरसन ने इस घटना से अनभिज्ञता जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जांच कर संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जिस युवक ने गर्म सलाखें पकड़ी वह रेलवे में अच्छे पद पर तैनात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed