फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   zila panchayat adhyaksh election 25 nomination in 10 districts of purvanchal know every seat details with candidate name

जिपं अध्यक्ष चुनाव: पूर्वांचल के 10 जिलों में गहमागहमी के बीच 25 नामांकन, जानें - सभी सीटों का हाल

Sun, 27 Jun 2021 01:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 27 Jun 2021 01:44 PM IST
सार

10 जिलों के 25 प्रत्याशियों में  सात निर्दलीय हैं। भाजपा प्रत्याशियों ने आठ जिलों में पर्चा दाखिल किया है, जबकि दो जिलों सोनभद्र और जौनपुर में पार्टी ने अपना-दल एस को समर्थन दिया है। मऊ और भदोही में सपा प्रत्याशियों ने पर्चा ही दाखिल नहीं किया। 

विज्ञापन
zila panchayat adhyaksh election 25 nomination in 10 districts of purvanchal know every seat details with candidate name
भदोही नामांकन केंद्र पर तैनात सुरक्षा बल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शनिवार को पूर्वांचल (वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल) के 10 जिलों में गहमागहमी के बीच 25 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसमें सात निर्दलीय हैं। भाजपा प्रत्याशियों ने आठ जिलों में पर्चा दाखिल किया है, जबकि दो जिलों सोनभद्र और जौनपुर में पार्टी ने अपना-दल एस को समर्थन दिया है। उधर, दो जिलों मऊ और भदोही में सपा प्रत्याशियों ने पर्चा ही दाखिल नहीं किया। इससे मऊ में भाजपा के मनोज राय का निर्विरोध चुना जाना तय है।

विज्ञापन


वहीं भदोही में भाजपा प्रत्याशी के सामने निर्दल प्रत्याशी मैदान में हैं। पांच जिलों वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, बलिया और मिर्जापुर में सीधा मुकाबला होगा। उधर, इस घटनाक्रम के बाद सपा आलाकमान ने मऊ के जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव और भदोही के जिलाध्यक्ष विकास यादव को पद से हटा दिया है।  
विज्ञापन


वाराणसी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए भाजपा की पूनम मौर्या और सपा की चंदा यादव ने नामांकन किया है। नामांकन पत्रों की जांच में सपा प्रत्याशी का परचा खारिज हो गया। देर रात नामांकन स्थल के बाहर भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक व नारेबाजी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलिया में भाजपा प्रत्याशी सुप्रिया चौधरी और सपा के उम्मीदवार आनंद चौधरी ने नामांकन किया। मऊ में भाजपा से मनोज राय ने पर्चा दाखिल किया है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रामनगीना यादव समेत अन्य किसी दल के प्रत्याशी के नामांकन नहीं करने से भाजपा प्रत्याशी का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। उधर सपा जिलाध्यक्ष ने प्रेसवार्ता कर अपने प्रत्याशी पर नामांकन न करने का आरोप लगाया। गाजीपुर में तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा की सपना सिंह, सपा की कुसुमलता यादव और निर्दलीय रेखा भट्ट ने नामांकन किया है।

आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के विजय यादव, भाजपा से संजय निषाद व निर्दलीय जय प्रकाश ने पर्चा दाखिल किया। सोनभद्र में सपा के जयप्रकाश उर्फ चेखुर पांडेय और अपना दल (एस)की उम्मीदवार राधिका पटेल के बीच सीधा मुकाबला होगा। यहां अपना-दल एस को भाजपा समर्थन दे रही है।

जौनपुर में पांच पर्चे दाखिल किए गए। इसमें अपना दल एस की रीता पटेल, सपा की निशी यादव और तीन निर्दल प्रत्याशियों श्रीकला धनंजय सिंह,  नीलम सिंह और डॉ सुनीता वर्मा ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। भदोही में भाजपा के अमित सिंह के अलावा निर्दल प्रत्याशी अनिरुद्ध त्रिपाठी और चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने नामांकन किया।

अनिरुद्ध त्रिपाठी भाजपा विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी के भाई हैं। सपा प्रत्याशी श्याम कुमारी नामांकन करने के लिए नहीं पहुंचीं। मिर्जापुर में भाजपा प्रत्याशी राजू कन्नौजिया और सपा की उम्मीदवार आशा देवी ने पर्चा दाखिल किया है। दोनों में सीधी टक्कर होगी चंदौली में भाजपा से दीनानाथ शर्मा और सपा के तेजनारायन यादव ने नामांकन किया।

मिर्जापुरः भाजपा प्रत्याशी को लेकर सपा ने दर्ज कराई आपत्ति

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन होते ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। मिर्जापुर में नामांकन के तुरंत बाद सपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा प्रत्याशी पर हिस्ट्रीशीटर होने का आरोप लगाया। साथ ही कई और संगीन आरोप लगाए। सपा ने भाजपा प्रत्याशी को लेकर आपत्ति भी दर्ज कराई। हालांकि जिला प्रशासन ने आपत्ति खारिज कर दी।

नामांकन के बाद लोहिया ट्रस्ट में पत्रकार वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी क्लास वन अपराधी और हिस्ट्रीशीटर है। जो मूल रूप से चोलापुर वाराणसी का रहने वाला है। आरोप लगाया कि प्रत्याशी ने प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर अपना नाम मिर्जापुर के जमालपुर ब्लॉक के डुमरी गांव की मतदाता सूची में शामिल कराया है।

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी जिले के प्रथम नागरिक की होती है। भारतीय जनता पार्टी इस कुर्सी पर हिस्ट्रीशीटर को बैठाना चाहती है। सपा मांग करती है कि भाजपा प्रत्याशी के आवेदन को निरस्त किया जाए। कहा कि न्याय न मिलने की स्थिति में कोर्ट भी जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed