{"_id":"61be0d374b235f205d390b78","slug":"zika-virus-test-started-in-ims-bhu-varanasi-seven-samples-report-negative-earlier-this-facility-was-only-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में जीका वायरस की जांच शुरू: सात सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव, पहले यह सुविधा केवल लखनऊ में थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में जीका वायरस की जांच शुरू: सात सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव, पहले यह सुविधा केवल लखनऊ में थी
Sat, 18 Dec 2021 10:02 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 18 Dec 2021 10:02 PM IST
सार
अब तक जांच की व्यवस्था केवल लखनऊ में थी, लेकिन अब बनारस में जांच शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत होगी।
विज्ञापन
zika virus
विस्तार
आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब में जीका वायरस की जांच शुरू हो गई है। शुक्रवार को डेंगू, मलेरिया की जांच के लिए आए सात सैंपलों की जांच हुई। जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। प्रभारी प्रोफेसर गोपालनाथ की देखरेख में वीडीआरएल लैब में वैज्ञानिक डॉक्टर मयंक गंगवार ने बताया कि वाराणसी और आसपास के जिलों से डेंगू और मलेरिया के आने वाले सैंपल में से ही जीका वायरस की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
ऐसा इसलिए कि जीका वायरस में भी डेंगू, मलेरिया वाले लक्षण मिलते हैं। अब तक जांच की व्यवस्था केवल लखनऊ में थी, लेकिन अब बनारस में जांच शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत होगी। बीएचयू में सैंपल की जांच रिपोर्ट को एनआईवी पुणे भेजने के साथ ही शासन को भी अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन