फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yuva chetna youth consciousness Rohit meet Minister of Water resources for dam on ganga in ballia 

बलिया में बांध के लिए युवा चेतना पहुंची जल शक्ति मंत्री के दरबार, गांवों को गंगा के कटान से बचाएंगे

Wed, 18 Mar 2020 09:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 18 Mar 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
Yuva chetna youth consciousness Rohit meet Minister of Water resources for dam on ganga in ballia 
जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भेंट करते स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित सिंह व स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिले। दोनों ने बलिया के हैबतपुर, माल्देपुर, खोरीपाकड़, सरफ्द्दीनपुर, दरामपुर, नसीराबाद, मुबारकपुर आदि गांवों को गंगा की कटान से बचाने के लिए मंत्री से कदम उठाने और बांध बनवाने की अपील की।

विज्ञापन


मंत्री ने मामले में उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि गंगा नदी के कटान की जद में आने वाले गांवों को बचाने की ओर सरकार ने कदम नहीं उठाया तो सैकड़ों लोग बेघर हो जाएंगे। उन्हें बचाने के लिए युवा चेतना बलिया से लेकर दिल्ली तक प्रयासरत है।
विज्ञापन


युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि गंगा नदी के कटान से दर्जनों गांवों को बचाने के लिए सरकार को अविलंब कार्रवाई करनी होगी। केंद्रीय मंत्री को समस्याओं से अवगत कराया गया है। जनता के हितों के लिए संघर्ष करना ही हमारा नैतिक दायित्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार जनता की है और जनता की समस्या के निदान के लिए सरकार के दरवाजे पर हमने अर्जी दी है। बाढ़ का समय आ गया है अगर सरकार ने तत्काल कदम नहीं उठाया तो फिर लोगों को बहुत परेशानी उठानी पड़ेगी। इस अवसर पर ई. अजय मिश्रा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed