यूपी: मां की पुण्यतिथि पर युवा चेतना के संयोजक ने नेत्र परीक्षण शिविर का किया आयोजन, वंचित वर्ग को मिलेगा लाभ
बलिया हैबतपुर गांव में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी की मां स्व. उषा राय की पुण्यतिथि पर छोटे भाई एवं युवा चेतना के संयोजक रोहित कुमार सिंह ने शंकर नेत्रालय के माध्यम से आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर का उद्घाटन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया हैबतपुर गांव में युवा चेतना ने स्व. उषा राय की पुण्यतिथि पर प्रसिद्ध शंकर नेत्रालय के तत्वावधान में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया। स्व. उषा राय की पुण्यतिथि समारोह का उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली, सांसद नीरज शेखर, भाजपा गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय यादव, बलिया नगरपालिका के अध्यक्ष संत कुमार, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. ददन राय और अन्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सभी ने स्व. उषा राय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए।
स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि जीवन में मां के ऋण से मुक्त नहीं हुआ जा सकता है। कहा कि गरीब के उत्थान के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली ने कहा कि बलिया की भूमि पर आकर गदगद हूं। उन्होंने कहा कि स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी की मां ईश्वर का रूप थीं, जिन्होंने ऐसे बेटे को जन्म दिया। पंचोली ने कहा कि युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह देश स्तर पर बड़ा सेवा कार्य का संचालन कर रहे हैं। नेत्र परीक्षण से अच्छा कार्य कुछ नहीं हो सकता है।
सांसद नीरज शेखर ने कहा कि गर्व का क्षण है कि आज शंकर नेत्रालय बलिया में लोगों के आंख के परीक्षण के लिए मौजूद है। उन्होंने ने कहा कि स्व. उषा राय का बलिया ऋणी है। रोहित कुमार सिंह अच्था कार्य कर रहे हैं और उनके कार्यों के लिए पूरा समर्थन है। भाजपा गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि नेत्र परीक्षण से वंचित वर्ग के लोगों को बहुत लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि वह वंचित वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रयास कर रहे हैं। बलिया से लेकर दिल्ली तक युवा चेतना के द्वारा गरीब वर्ग के लोगों के लिए सेवा कार्य किया जा रहा है। युवा चेतना का भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत माता का वैभव बढ़ा है।
भाजपा बलिया के जिला अध्यक्ष संजय यादव ने कहा की गरीब की सेवा ही ईश्वर की सेवा है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ददन राय ने कहा कि उनका युवा चेतना के पुनीत कार्यों को पूरा समर्थन है। इस अवसर पर सभी अतिथियों को शाल और भगवान गणेश की मूर्ति से सम्मानित किया गया। बलिया सहित पूर्वांचल के हजारों लोगों का प्रसिद्ध शंकर नेत्रालय के चिकित्सकों ने नेत्र परीक्षण किया।