{"_id":"5c810607bdec222dcc5761f6","slug":"youtube-appreciate-man-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस के युवक को यूट्यूब ने किया सम्मानित, युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए कर रहा ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस के युवक को यूट्यूब ने किया सम्मानित, युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए कर रहा ये काम
Thu, 07 Mar 2019 07:06 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Thu, 07 Mar 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
ओम को यूट्यूब ने किया सम्मानित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूट्यूब पर वीडियो बना कर ऑनलाइन पाठशाला चलाने और युवाओं के सपने साकार करने का बीड़ा वाराणसी के एक युवक ने उठाया है। रेलवे, एसएससी, बैंक सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं की तैयारी में ऑनलाइन पाठशाला 'स्टडी इन हिंदी चैनल' मददगार साबित हो रही है। खास बात यह है कि पिछले दो साल से चल रहे इस मुहिम में अब तक ओम से 10 लाख लोग जुड़े गए हैं, इसके लिए ओम को यूट्यूब ने गोल्ड प्ले बटन भेजकर सम्मानित किया है।
जिले के राजातालाब के जमुआ बाजार निवासी ओम का कहना है कि बचपन से ही पिता का साया सिर से उठ गया, उसके बाद मां के आशीर्वाद और सभी के सहयोग से 2013 में बीएचयू से यूजी, 2015 में पीजी करने के बाद खुद भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी थी। परीक्षा की तैयारी में आ रही समस्याओं को झेलने के बाद ही ओम ने ऐसे युवाओं की मदद करने के लिए ठान लिया।
बताया कि बाजार से अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तक को लाकर उसे पहले कंप्यूटर पर टाइप करने के बाद उसे अपने ऑनलाइन चैनल पर अपलोड करते हैं। यहीं नहीं लोगों के सवालों का जवाब भी देते हैं।
विज्ञापन
नवंबर 2016 से अब तक 10 लाख युवा उनसे जुड़ गए हैं, इसी उपलब्धि पर यू ट्यूब ने गोल्ड प्ले बटन दिया है, जो बड़ी उपलब्धि है। ओम के मुताबिक उनका मिशन जारी है और हर दिन नए-नए अनुभव भी मिल रहे हैं।