फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth will tell in five steps, how developed India will be in 2047

Varanasi News: पांच स्टेप में युवा बताएंगे, 2047 में कैसा होगा विकसित भारत

Wed, 27 Dec 2023 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Youth will tell in five steps, how developed India will be in 2047
वाराणसी। वर्ष 2047 में विकसित भारत की परिकल्पना क्या होगी, युवा विकसित भारत को किस रूप में देखना चाहते हैं और इसमें वो अपनी हिस्सेदारी कैसे निभा सकते हैं, ये वो सवाल हैं जिनके जवाब विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को देने हैं। विकसित भारत@2047 योजना को पूरा करने में युवाओं की अहम भूमिका होगी। इसलिए युवाओं से इसका फीडबैक लिया जा रहा है।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं से फीडबैक लेने के लिए विश्वविद्यालयों की वेबसाइट पर फॉर्म अपलोड कर दिए गए हैं। उन्हें पांच स्टेप में जानकारी देनी होगी। पहले स्टेप में उन्हें माईजीओवी.इन वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद अगले स्टेप में उन्हें तीन सवालों के जवाब देने होंगे। छात्रों को बताना होगा कि वह 2047 में कैसा विकसित भारत चाहते हैं। इसके लिए उन्हें अलग-अलग सुझाव देने होंगे। उन सुझावों पर अमल कैसे करना है, इसकी जानकारी भी देनी होगी। तीसरे स्टेप में छात्रों को खुद के योगदान बताने होंगे। चौथे स्टेप में फॉर्म भरने के साथ अपनी ई-मेल आईडी शेयर करनी होगी। पांचवें स्टेप में सोशल मीडिया पर विकसित भारत के सर्टिफिकेट को शेयर करना होगा। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से छात्रों को वेबसाइट पर इसके लिए फीडबैक देने की पूरी जानकारी दे दी गई है। छात्रों को विकसित भारत के बैनर के बैकग्राउंड में सेल्फी खींचकर उसे भी फेसबुक पर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

सभी विश्वविद्यालयों से छात्रों को विकसित भारत के बारे में सुझाव देने को कहा गया है। संस्कृत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को इस बारे में जानकारी दी जा चुकी है। अधिक से अधिक लोगों से सुझाव देने की अपील की गई है। -प्रो. बिहारी लाल शर्मा, कुलपति, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed