फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   youth trouYoung man committed suicide by hanging himself suspicion of mbled by unemployment committed suicide

Varanasi: युवक ने लगाई फांसी, हत्या की आशंका, पत्नी और साढू पर हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 18 Sep 2024 06:16 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 18 Sep 2024 06:16 PM IST
सार

लंका थाना क्षेत्र के छित्तुपुर ईलाके में कोहराम मच गया । 45 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।बताया जा रहा है कि युवक पिछले कई दिनों से आर्थिक तौर पर परेशान था और उसकी पत्नी से भी उसके रिश्ते ठीक नहीं थे। मृतक के बड़े भाई ने मृतक की पत्नी और साढू पर हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलन किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
youth trouYoung man committed suicide by hanging himself suspicion of mbled by unemployment committed suicide
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छित्तूपुर इलाके में रहने वाले अनिल कुमार 45 वर्षीय ने बीती रात में घर के भीतर पंखे के हुक के सहारे गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह पत्नी रूबी सिंह ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर फोरेंसिक जांच की गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


मृतक की दो बेटियां रितिका प्रीतिका एक बेटा रितेश है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के बड़े भाई सुधीर सिंह और गुलाब का आरोप है कि अनिल ने फांसी नहीं लगाई है। अनिल की हत्या उनकी पत्नी और साढू ने मिलकर की है। 
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो सूचना के बाद मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को नीचे उतार दिया गया था लिहाजा पुलिस अब हत्या के एंगल पर भी जांच कर रही है।लंका थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed