{"_id":"6ad35f5bccb9fd24e10a2229","slug":"youth-on-motorcycle-dies-in-varanasi-road-accident-companion-referred-to-trauma-center-2026-10-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी ट्रामा सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी ट्रामा सेंटर रेफर
Sat, 17 Oct 2026 05:13 PM IST
किशन चौबे
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: किशन चौबे
Updated Sat, 17 Oct 2026 05:13 PM IST
सार
वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में शाहपुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार उत्कर्ष सिंह (22) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी विशाल यादव (21) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
हादसे में कई लोगों की मौत।
- फोटो : ANI
विस्तार
चौबेपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में ढकवा निवासी उत्कर्ष सिंह (22) की मौत हो गई, जबकि उसके साथी मोलनापुर निवासी विशाल यादव (21) की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल विशाल को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा
बताया गया कि उत्कर्ष सिंह और विशाल यादव बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान शाहपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर में चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजनाथ राम ने उत्कर्ष सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल विशाल यादव को प्राथमिक उपचार देने के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
पुलिस को नहीं मिली घटना की सूचना
बताया गया कि मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि पुलिस को इस घटना की जानकारी नहीं मिली है।