{"_id":"5c3f6283bdec2273554f3f35","slug":"youth-murdered-by-girlfriend-family-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः घर के कमरे में बेटी संग उसके बॉयफ्रेंड को देख बौखलाए परिजन, पीट कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः घर के कमरे में बेटी संग उसके बॉयफ्रेंड को देख बौखलाए परिजन, पीट कर मार डाला
Thu, 17 Jan 2019 01:53 PM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: utpal utpal
Updated Thu, 17 Jan 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
लोगों की लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के जौनपुर जिले के एक गांव प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की घर में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृत युवक के परिजनों ने चंदवक थाने के सामने वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों में इस बात से गुस्सा था कि पुलिस ने परिवार के लोगों को सूचना दिए बिना ही शव को सीधे पोस्टमार्टम के लिए क्यों भेजा गया।
जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीएम केराकत व सीओ ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर दो घंटे बाद रास्ता खुलवाया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने लड़की के पिता, पुत्र और पुत्री समेत चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया और चारों को गिरफ्तार कर लिया। युवती के परिवार वालों ने दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है।
चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती इलाहाबाद में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। वह तीन दिन पहले घर आई थी। मड़ार गांव निवासी शिवम सिंह सोनू (28) उससे मिलने पहुंच गया। परिवार वालों ने देख लिया और उसकी बुरी तरह पिटाई की। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
दोपहर करीब एक बजे लड़की के घर वालों ने ही पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वहीं से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के घर वाले थाने पहुंचे तो शव मांगने लगे। शव सीधे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात से आगबबूला हो गए। थाने के सामने शाम करीब चार बजे जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर केराकत सर्किल के सभी थानों की फोर्स पहुंच गई।

आरोपी गिरफ्तार
यूपी पुलिस
एसडीएम चंद्रेश गुप्ता, सीओ नृपेंद्र सिंह ने समझाकर दो घंटे बाद करीब छह बजे जाम समाप्त करवाया। पुलिस ने केस दर्ज कर पुलिस ने चारों आरोपियों को घर से ही गिरफ्तार कर लिया है। तहरीर में कनकशंकर ने कहा है कि उनके बेटे को लड़की ने घर में बुलाकर हत्या करवा दी।
लड़की के घर वालों का आरोप है कि घटना के वक्त लड़की घर में अकेली थी। युवक घर में घुस गया और वह उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था। तभी लड़की ने मौका पाकर राड से प्रहार कर दिया जिससे उसका सिर फट गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
थाने में युवती ने पुलिस को बताया कि वह तीन साल से उसके पीछे पड़ा था। उसने अश्लील वीडियो भी बना रखी थी, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था। केराकत के प्रभारी सीओ नृपेंद्र का कहना है कि मृत युवक के पिता की तहरीर पर चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।