{"_id":"5b839a3842c792465c2ca504","slug":"youth-killed-during-dispute-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी विवाद में चले ईंट-पत्थर, युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी विवाद में चले ईंट-पत्थर, युवक की मौत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस में आपसी विवाद को लेकर बात इतनी बढ़ गई कि ईंट-पत्थर चल गए। इस दौरान ईंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार की मृतक के परिजनों ने सड़क जाम कर दिया।
पुलिस ने बताया कि चौबेपुर थाना क्षेत्र के मुनारी गांव में रविवार दोपहर में मुर्गा बेचने वाले धर्मेंद्र का किसी बात को लेकर डुग्गू राजभर से झगड़ा हो गया। तू-तू मैं-मैं से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया।
देखते ही देखते दोनों पक्षों से कई लोग आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इसी दौरान ईंट-पत्थर धर्मेंद्र को लगे और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के ही किसी व्यक्ति ने यूपी 100 को दे दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराने के साथ ही धर्मेंद्र को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस गांव में पहुंची और जांच-पड़ताल की। सीओ पिंडरा सुरेंद्र नाथ ने बताया कि आपसी विवाद में मारपीट के दौरान ईंट से गंभीर चोट लगने के कारण ही धर्मेंद्र की मौत हुई है।