फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   youth killed and many injured in varanasi during fight in Playing Cricket ground two groups clash

वाराणसी: क्रिकेट खेलने के विवाद में युवक की ईंट से वार कर हत्या, मारपीट में 10 लोग घायल

Fri, 28 May 2021 11:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 28 May 2021 11:03 PM IST
सार

वाराणसी के महेशपुर इलाके में दो दिन पहले घटी एक घटना के लेकर शु्क्रवार शाम बवाल हो गया। मारपीट और पत्थरबाजी में एक युवक की जान चली गई जबकि करीब 10 लोग घायल हो गए। मौके पर तनाव के मद्देनजर भारी फोर्स तैनात है। 

विज्ञापन
youth killed and many injured in varanasi during fight in Playing Cricket ground two groups clash
मंडुवाडीह थाना के महेशपुर में मारपीट में घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के महेशपुर इलाके में दो दिन पूर्व क्रिकेट खेलने के विवाद को लेकर शुक्रवार शाम एक युवक की ईंट से वार कर हत्या कर दी गई। मारपीट और पत्थरबाजी में करीब 10 लोग घायल हो गए। घायलों को लेकर परिजन भिखारीपुर स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां युवक आकाश की मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बीएचयू स्थित मोर्चरी में रखवाया।

विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचे डीसीपी काशी जोन, एडीसीपी विकासचंद्र त्रिपाठी और एसीपी भेलूपुर ने जांच पड़ताल की।  मंडुवाडीह थाने की पुलिस इस प्रकरण में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर, घटना के बाद से महेशपुर में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। घटनास्थल पर घंटे भर की देरी से पहुंची मंडुवाडीह पुलिस को लेकर लोगों में काफी आक्रोश भी रहा।
विज्ञापन


लोहता थाना अंतर्गत भिटारी व मंडुवाडीह थाना अंतर्गत महेशपुर के रहने वाले कुछ युवकों का बीते बुधवार को महेशपुर स्थित खाली पड़े प्लाट पर क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद हो गया था। उस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी भी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार शाम पांच बजे के करीब दोनों पक्ष महेशपुर में उसी जगह पर आमने-सामने हो गए और देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों तरफ से ईंट और पत्थर भी चलने लगे। रास्ते से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने बचकर अपनी जान बचाई। इस दौरान आरोप है कि दूसरे पक्ष ने  ईंट लेकर महेशपुर निवासी आकाश शर्मा के सिर पर कई वार कर लहूलुहान कर दिया।

आरोपियों के कब्जे से आकाश को बचाने आगे आए दोस्त अभिजीत यादव भी ईंट लगने से घायल हो गया। लगभग आधे घंटे तक मारपीट और क्षेत्र में अराजकता का माहौल रहा लेकिन मंडुवाडीह पुलिस को घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।  एक युवक ने डायल-112 को सूचना दी तो मौके पर पीआरवी को पहुंचने में भी समय लग गया।  क्योंकि उक्त युवक ने मोबाइल बंद कर लिया था। इसी वजह से पीआरवी को लोकेशन ढूंढने  में समय लग गया।

पुलिस की कार्यशैली को लेकर लोगों में बेहद नाराजगी

इधर, लहुलूहान हाल में आकाश को लेकर परिजन भिखारीपुर स्थित निजी चिकित्सालय पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मंडुवाडीह पुलिस हरकत में आई और तेजी दिखाते हुए निजी अस्पताल से शव लेकर बीएचयू पोस्टमार्टम भिजवाया। ताकि परिजन और अन्य लोग शव रखकर चक्काजाम आदि न करें।

पुलिस की इस कार्यशैली को लेकर लोगों में बेहद नाराजगी रही। आसपास के लोगों ने बताया कि घटना के लगभग एक घंटे के बाद मंडुवाडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। तीन दिन के अंदर मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में दो हत्याओं की सूचना मिलते ही पुलिस अफसरों के हाथ पांव फूल गए।

मौके पर डीसीपी काशी जोन अमित कुमार, एडीसीपी विकासचंद्र त्रिपाठी, भेलूपुर एसीपी चक्रपाणि त्रिपाठी फोर्स के संग पहुंचे और फरार आरोपियों के घरों में दबिश की कार्रवाई की। इलाके में फोर्स तैनात कर मामले की छानबीन जारी है। आरोपी पक्ष से अभिषेक पटेल, फूलचंद्र पटेल, विनोद कुमार, शिवमंगल और तीन अज्ञात घायल है। जबकि आकाश पक्ष से अभिजीत यादव सहित तीन लोग घायल हैं।

एकलौता बेटा था आकाश

महेशपुर में आकाश की हुई हत्या से पिता टीकाराम शर्मा बेसुध रहे। एक मात्र बेटा की सहारा था। आकाश की मां और बहन की कुछ साल पहले से मौत हो गई थी। ट्यूशन और कोचिंग चलाने वाले टीकाराम ने बिलखते हुए बताया कि स्नातक पास और नौकरी की तैयारी करने वाले मेरे बेटे आकाश की किसी से दुश्मनी थी, उसकी हत्या क्यों की गई?  वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर भारी नाराजगी रही। पड़ोसियों ने कहा कि समय से यदि पुलिस पहुंच गई तो मारपीट की घटना नहीं होती और आज आकाश भी जीवित रहता।

तीन दिन में दो हत्या से पुलिस हलकान

मंडुवाडीह पुलिस अभी कंदवा के प्रजापति बस्ती में 25 मई को शिक्षिका की हुई हत्या की जांच में जुटी ही थी कि शुक्रवार को आकाश की हत्या ने पुलिस को एक बार फिर सवालों के कठघरे में खड़ा कर दिया। दोनों घटनास्थल पर पुलिस की लापरवाही सामने आई थी, यहां भी पुलिस देर से पहुंची और कंदवा में भी पुलिस लोकेशन ही लेते रह गई थी। पुलिस की इस लचर कार्यशैली को लेकर लोगों में बेहद नाराजगी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed