फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth Fest: Various colors of culture will be scattered in Vividha, cultural programs will be held on February

Youth Fest: विविधा में बिखरेंगे संस्कृति के विविध रंग, नुक्कड़ नाटक-माइम और कोरियोग्राफी का लगेगा तड़का

Fri, 10 Feb 2023 01:35 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 10 Feb 2023 01:35 PM IST
सार

2010 से शुरू हुए विविधा यूथ फेस्ट में नुक्कड़ नाटक, माइम, कोरियोग्राफी के माध्यम से लैंगिक समानता, कन्या भ्रूण हत्या, एसिड अटैक आदि सामाजिक बुराइयों के प्रति युवाओं को जागृत किया जाता है। विविधा-2023 संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों की थीम पर आधारित है। सतत विकास का ये लक्ष्य युवाओं के उत्साह से जीवंत होगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. एके त्यागी होंगे। 

विज्ञापन
Youth Fest: Various colors of culture will be scattered in Vividha, cultural programs will be held on February
Youth Fest: विविधा में बिखरेंगे संस्कृति के विविध रंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सनबीम कॉलेज फॉर वूमेन भगवानपुर का वार्षिक सामाजिक सांस्कृतिक इंटर कॉलेज यूथ फेस्ट विविधा 11 और 12 फरवरी को मनाया जाएगा। दो दिवसीय फेस्ट में सनबीम कॉलेज की 12 सौ से अधिक छात्राएं शामिल होंगी। युवा फेस्ट में 17 प्रतियोगिताओं में पूर्वांचल के विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगी। अमर उजाला इस युवा उत्सव का मीडिया सहयोगी है। 

विज्ञापन

2010 से शुरू हुए विविधा यूथ फेस्ट में नुक्कड़ नाटक, माइम, कोरियोग्राफी के माध्यम से लैंगिक समानता, कन्या भ्रूण हत्या, एसिड अटैक आदि सामाजिक बुराइयों के प्रति युवाओं को जागृत किया जाता है। विविधा-2023 संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों की थीम पर आधारित है। सतत विकास का ये लक्ष्य युवाओं के उत्साह से जीवंत होगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. एके त्यागी होंगे। 
विज्ञापन



बता दें कि विविधा, सनबीम कॉलेज फॉर वूमेन, भगवानपुर, वाराणसी का वार्षिक सामाजिक-सांस्कृतिक इंटर कॉलेज यूथ फेस्ट पूर्वी यूपी के सबसे अपेक्षित कॉलेज फेस्ट में से एक बन गया है। विविधा का उद्देश्य युवा, जोश, सामर्थ्य और जीवन का जश्न मनाना है। साल 2010 में अपनी शुरुआत के बाद से ही यह उत्कृष्टता, गर्व और उत्साह का प्रतीक रहा है। इस दो दिवसीय फेस्ट में हर साल सनबीम कॉलेज भगवानपुर की 1200 से अधिक छात्र-छात्राओं मेजबानी करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विविधा यूथ फेस्ट अपने विभिन्न कार्यक्रमों नुक्कड़ नाटक, माइम, कोरियोग्राफी आदि रचनात्मक क्रियाकलापों के माध्यम से लैंगिक समानता, कन्य भ्रूण हत्या, एसिड अटैक आदि सामाजिक बुराईयों के प्रति युवा को जागृत करने का काम करता है।

विविधा -2023, संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों की थीम पर आधारित है। इस बार काशी विद्यापीठ के वाईस चांसलर फेस्ट के समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed