फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   youth fell down from railway bridge and drowned in varuna river he was walking on railway track then hit train

पुल से नीचे गिरा युवक नदी में डूबाः रेलवे ट्रैक पर टहल रहा था, पीछे से आ रही ट्रेन ने मारी टक्कर

Fri, 27 Aug 2021 12:55 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 27 Aug 2021 12:55 AM IST
सार

आदमपुर और सारनाथ थाना क्षेत्र के सीमा पर स्थित कोनिया के ककरहवा घाट स्थित वरुणा नदी रेलवे पुल गुरुवार की सुबह एक युवक रेलवे ट्रैक पर टहल रहा था।

विज्ञापन
youth fell down from railway bridge and drowned in varuna river he was walking on railway track then hit train
वरुणा नदी रेलवे पुल पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के कोनिया स्थित ककरहवा घाट के पास गुरुवार को वरुणा नदी पर बने रेलवे पुल पर घूम रहा युवक ट्रेन के धक्के से गिरकर नदी में गिर गया। आसपास मौजूद लोग जब तक उसे बचाने की कोशिश करते तब तक युवक नदी में समा गया। स्थानीय गोताखोर और एनडीआरएफ टीम ने तलाश की, लेकिन युवक का पता नहीं चला। मौके पर सारनाथ और आदमपुर पुलिस भी मौजूद रही। 

विज्ञापन


आदमपुर और सारनाथ थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित कोनिया के ककरहवा घाट पर सुबह एक युवक रेलवे पुल के ट्रैक पर टहल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सारनाथ की ओर से आ रही पैसेंजर ट्रेन को देखकर युवक घबराकर रेलवे ट्रैक पर भागने लगा।
विज्ञापन


इस दौरान ट्रेन से धक्का लगने के बाद वह वरुणा नदी में गिर गया। घाट के आसपास मौजूद लोग युवक को बचाने के लिए नदी में उतरे, लेकिन तब तक वह गहरे पानी में समा गया। इंस्पेक्टर आदमपुर सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि शाम पांच बजे तक युवक की तलाश की गई। वरुणा में बहाव ज्यादा था। कल सुबह फिर से युवक की तलाश की जाएगी। अभी तक किसी की ओर से किसी प्रकार की गुमशुदगी की शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्फी लेने वाले और वीडियो बनाने वालों की लगी रहती है भीड़ 

youth fell down from railway bridge and drowned in varuna river he was walking on railway track then hit train
युवक की तलाश में जुटी एनडीआरएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला

कोनिया के ककरहवा घाट और रेलवे पुल के ट्रैक पर आए दिन सेल्फी लेने वाले और वीडियो बनाने वालों की भीड़ लगी रहती है। दूसरी ओर आदमपुर और सारनाथ थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर पड़ने वाले ककरहवा घाट और रेलवे लाइन पर लगने वाली भीड़ को हटाने के लिए पुलिस की ओर से कोई कवायद नहीं की जाती है। आउटर इलाका होने के कारण यहां जुआरियों और नशेड़ियों का भी जमघट लग रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed