फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth dies after being hit by train in Azamgarh people found dead body in bushes in morning

आजमगढ़: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, सुबह लोगों को झाड़ियों में मिला शव

Tue, 07 Sep 2021 01:01 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: हरि User Updated Tue, 07 Sep 2021 01:01 PM IST
सार

सरायमीर थाना क्षेत्र के खरेवां के पास की घटना है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, सुरही बुजुर्ग गांव स्थित मंगई नदी के पास एक पोखरे में मछली के लिए डाले जाल में बाइक फंस गई। 

विज्ञापन
Youth dies after being hit by train in Azamgarh people found dead body in bushes in morning
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र के खरेवां के पास सोमवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सुबह जानकारी होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

विज्ञापन


सरायमीर थाना के खरेवां गांव निवासी रामचंद्र 48 पुत्र बुधई मजदूरी करता था। रात में रामचंद्र खरेवां के पास रेलवे ट्रैक के किनारे से कहीं जा रहा था। इसी बीच ट्रेन की चपेट में आ गया। उधर, रात में जब रामचंद्र घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की। लेकिन, कहीं पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह स्थानीय लोग उधर से गुजर रहे थे, तो झाड़ियों में रामचंद्र का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। रामचंद्र की अभी शादी नहीं हुई थी। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

पोखरे में डाले जाल में फंसी बाइक

सरायमीर थाना क्षेत्र के सुरही बुजुर्ग गांव स्थित मंगई नदी के पास एक पोखरे में मंगलवार को गांव के कुछ युवक मछली पकड़ने के लिए जाल डाले थे। थोड़ी देर बाद जब जाल बाहर निकालने लगे तो उसमें एक बाइक फंस गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।

युवकों ने जाल फेंकने के थोड़ी देर बाद जब खींचना शुरू किया तो जाल बाहर नहीं निकल रहा था। उसमें कुछ बड़ी चीज फंसने की आशंका युवकों को हुई। काफी प्रयास के बाद भी जब युवक जाल बाहर नहीं खिंच पाए तो कुछ युवकों ने तलाब में छलांग लगाकर अंदर देखा। जाल में एक बाइक फंसी थी। इस पर युवकों ने गांव के अन्य लोगों को बुलाया और सभी ने मिलकर बाइक को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बाइक पोखरे में कैसे गई, इसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed