{"_id":"62cb2970e4bbdb4f676b0cf2","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-goods-train-varanasi-news-vns6633333109","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवती। मालगाड़ी के चपेट में आने से नगर के एक युवक की मौत शनिवार की शाम मौके पर ही हो गई। घटना के बाद देर सायं मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय को पहुंचाया। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
नगर के वार्ड नौ निवासी रेवती इण्टर कालेज के पूर्व अध्यापक त्रिलोकी नाथ उपाध्याय के पोते मयंक उपाध्याय (19) पुत्र मिथिलेश उपाध्याय शनिवार की शाम करीब चार बाजे घर से निकाला। उस समय परिवार के सदस्य घर से बाहर थे। जब काफी देर तक मयंक घर पर दिखाई नहीं पड़ा तो पिता तथा बाबा को फोन से सूचित किया गया। घर के लोगों के साथ आसपास के लोग अगल-बगल तथा रिश्तेदारी नातेदारी में फोन से संपर्क करने लगे। लोग सम्भावित स्थानों पर तलाश में लगे ही थे कि पता चला कि लगभग पांच बजे के करीब बलिया की तरफ जा रही एक मालगाड़ी की चपेट में आने से एक लड़का कट गया है। उधर माल गाड़ी का चालक लड़के के कटने का मेमो सहतवार रेलवे स्टेशन को सौंप कर आगे निकल गया था। परिजन जब घटनास्थल पर पहुंचे तो 38/41 नंबर पोल के पास उक्त युवक का कटा शव पड़ा हुआ था। लड़के के पिता सहित लोगों ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव की पहचान मयंक के रूप में की।जीआरपी के इंस्पेक्टर एसआई श्याम यादव के नेतृत्व में मौके पर पहुंची टीम शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर में कोहराम की स्थिति हो गई। मां आशा देवी सहित पूरे परिवार का रोते-रोते बुरा हाल था।