फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   youth died truck accident in varanasi elder father critical condition

Accident: रफ्तार का कहर, ट्रक ने ली इकलौते बेटे की जान, बड़े पिता की हालत गंभीर; शादी समारोह से लौट रहे थे घर

Thu, 07 Mar 2024 10:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 07 Mar 2024 10:08 PM IST
सार

Accident: मिर्जामुराद क्षेत्र के भीखीपुर गांव निवासी सुरेंद्र मिश्रा (55) भतीजे गौरव मिश्रा (19) के साथ बुधवार को शादी समारोह में शामिल होने के लिए भदोही के गोपीगंज गए थे। गुरुवार की सुबह वह घर लौट रहे थे। डंगहरिया गांव में हाईवे पर प्रयागराज की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने बाइक के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
youth died truck accident in varanasi elder father critical condition
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जामुराद के डंगहरिया गांव में नेशनल हाइवे पर शादी समारोह से वापस घर जा रहे बाइक सवार युवक और उसके बड़े पापा को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में जहां युवक की मौत हो गई, वहीं, बड़े पापा की हालत नाजुक है। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मिर्जामुराद क्षेत्र के भीखीपुर गांव निवासी सुरेंद्र मिश्रा (55) भतीजे गौरव मिश्रा (19) के साथ बुधवार को शादी समारोह में शामिल होने के लिए भदोही के गोपीगंज गए थे। गुरुवार की सुबह वह घर लौट रहे थे। डंगहरिया गांव में हाईवे पर प्रयागराज की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने बाइक के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों हाईवे के किनारे नाले में जा गिरे।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से पास के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

गौरव की हालत चिंताजनक होने पर उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान गौरव की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि गौरव दो बहनों का इकलौता भाई था। इंटर की पढ़ाई के बाद वह मेडिकल की परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पिता एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। फिलहाल, बैजनाथ धाम गए हुए हैं। हादसे के बाद ट्रक लेकर आरोपी चालक भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed