फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth died due to drowned in ganga during bath returned from maa vindhyavasini visit in varanasi

वाराणसी: विंध्याचल में दर्शन-पूजन के बाद वाराणसी पहुंचे किशोर की गंगा में डूबकर मौत, इकलौते बेटे को खोकर मां बेसुध

Tue, 12 Oct 2021 04:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 12 Oct 2021 04:19 PM IST
सार

युवक अपनी मौसी के बेटे और दोस्तों के साथ वाराणसी के तुलसीघाट पर गंगा स्नान करने गया था। वह मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन करके लौटा था। जैसे ही वह गंगा में नहाने के लिए कूदा, अंदर ही समा गया।
 

विज्ञापन
Youth died due to drowned in ganga during bath returned from maa vindhyavasini visit in varanasi
मृतक किशोर, फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र तुलसीघाट पर गंगा में स्नान के लिए उतरे आयुष त्रिपाठी(18) की गंगा में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को निकलवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मऊ के तिनहरी के रहने वाले रविकांत त्रिपाठी का इकलौता बेटा आयुष अपने मौसी के बेटे सुधांशु सहित सात लोगों के साथ रविवार शाम को घर से विंध्याचल में दर्शन-पूजन करने के लिए निकला था। सोमवार को विंध्यवासिनी माता के दर्शन-पूजन कर सभी मंगलवार को वाराणसी के तुलसीघाट पहुंचे।
विज्ञापन


घाट पर पहुंचने के बाद आयुष सबसे पहले कपड़े उतारकर गंगा में कूद गया। सामने करार और गहरा पानी होने के कारण भीतर समा गया। आयुष को डूबते देख उसके साथ में मौजूद मौसी का बेटा सुधांशु मिश्रा शोर मचाया, लेकिन कोई उसके पास पहुंच नहीं पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष की एक बहन पूजा और मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आयुष के पिता पूजा पाठ कराकर जीवकोपार्जन करते थे। आयुष 12वीं कक्षा में पढ़ता था। विंध्याचल में भी सोमवार को सभी ने गंगा में स्नान किया था। आयुष के कहने पर ही सभी विंध्याचल से घूमकर काशी आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed