{"_id":"65b8d8940f1f71ed720e34a5","slug":"youth-died-after-hit-scooty-by-uncontrolled-tractor-in-varanasi-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत, पिता की दुकान से मिठाई पहुंचाने निकला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत, पिता की दुकान से मिठाई पहुंचाने निकला था
Tue, 30 Jan 2024 04:38 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 30 Jan 2024 04:38 PM IST
सार
दुर्घटना भेलूपुर थाना क्षेत्र के बड़ी पाटिया इलाके में हुई। युवक स्कूटी से अपने पिता की दुकान से मिठाई लेकर बजरडिहा जाने के लिए निकला था। इसी दौरान बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक को स्थानीय लोगों ने पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
varanasi news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के भेलूपुर थाना क्षेत्र के बड़ी पाटिया इलाके में मंगलवार की सुबह अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर लेकर भाग रहे चालक को स्थानीय लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। चालक की जमकर पिटाई करने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। मृतक की पहचान आयुष कुमार मोदनवाल (18) निवासी सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा के रूप में हुई।
विज्ञापन
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने लगाया जाम
घटनास्थल पर मौजूद लोगों का आरोप रहा कि ट्रैक्टर चालक जल्दीबाजी के कारण स्कूटी में टक्कर मारते हुए युवक को कुचल दिया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों ने बड़ी पटिया बजरडिहा जाने वाले मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर विजय कुमार शुक्ला ने सभी को समझा-बुझा कर जाम खत्म कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर मृतक के पिता राजेश कुमार मोदनवाल मौके पर पहुंचे। वह महमूरगंज इलाके में मिठाई की दुकान चलाते हैं। आयुष मंगलवार की सुबह स्कूटी से मिठाई पहुंचाने के लिए बजरडिहा जाने के लिए निकला था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई अनुज मोदनवाल, मां सीमा मोदनवाल का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ट्रैक्टर और चालक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।