फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   youth congress shakti project launched in varanasi

युवा कांग्रेस के शक्ति प्रोजेक्ट की हुई लांचिंग, जनवरी में काशी आएगी जन संदेश राहुल यात्रा

Wed, 05 Dec 2018 03:09 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 05 Dec 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
youth congress shakti project launched in varanasi
प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में तय हुई रणनीति - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश युवा कांग्रेस पूर्वी जोन की ओर से वाराणसी में शक्ति प्रोजेक्ट की लांचिंग प्रोजेक्टर के माध्यम से की गई। इसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। मतदाताओं को जोड़ने व कार्यकर्ताओं को शीर्ष नेतृत्व से सीधा संवाद के लिए शक्ति प्रोजेक्ट की शुरुआत राष्ट्रीय संयोजक राहुल राव ने की।
विज्ञापन


कहा कि 16 दिसंबर से जन संदेश राहुल यात्रा जो पूरे देश भर में शुरू होगा। पांच जनवरी को यात्रा चंदौली से बनारस आएगी। यहां भव्य स्वागत के बाद सभा होगी। इसके बाद छह जनवरी को यह यात्रा प्रयागराज रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन


कश्मीर से कन्याकुमारी तक जाने वाली यात्रा की शुरुआत चेन्नई से होगी। यात्रा के माध्यम का सीधा यह संदेश है की अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए। इससे पार्टी और कार्यकर्ता मजबूत हों। प्रदेश अध्यक्ष नीरज त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र व राज्य में पूरी तरह जनता बेहाल है। हमारी पार्टी जनविरोधी ताकतों के खिलाफ  संघर्ष करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पदाधिकारियों को वार्ड, विधानसभा, महानगर व जिला स्तर व शक्ति प्रोजेक्ट के जरिये लोगों को जोड़ने का निर्देश दिया। राष्ट्रीय सचिव विधायक आनंद शंकर सिंह, प्रदेश महासचिव राघवेंद्र चौबे ने कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा की। इसमें सबको अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed