Suicide: मैं अपनी इच्छा से मर रहा हूं...सुसाइड नोट लिखकर वाराणसी में युवक ने दी जान, परिजनों में कोहराम
वाराणसी के बड़ी पटिया निवासी मार्बल-टाइल्स मिस्त्री दीपक केशरी (26) ने फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण साफ नहीं है। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। लिखा है कि मैं अपनी इच्छा से मर रहा हूं। इसमें किसी का दोष नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैं अपनी इच्छा से मर रहा हूं। इसमें किसी का दोष नहीं है। सुसाइड नोट में ये बातें लिखकर वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के बड़ी पटिया निवासी फांसी के फंदे से झूल गया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बड़ी पटिया निवासी दीपक केशरी (26) मार्बल-टाइल्स लगाकर जीविकोपार्जन करता था। उसके पिता गोविंद लाल केशरी घर में ही जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं जो काफी दिनों से बंद है। रविवार सुबह दीपक अपने कमरे में पंखे की हुक के सहारे रस्सी से लटका मिला।
पति की मौत से पत्नी गुड़िया समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दीपक दो भाइयों में बड़ा था। कोई संतान नहीं थी। भेलूपुर थाना प्रभारी रमाकान्त दुबे ने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा है कि मैं अपनी इच्छा से मर रहा हूं। इसमें किसी का दोष नहीं है।
हादसे में घायल युवक की मौत, चालक पर मुकदमा दर्ज
सिगरा इलाके में शुक्रवार रात ऑटो की की टक्कर से घायल बाइक सवार शशि सिंह (40) ने रविवार सुबह बीएचयू ट्रामा सेंटर में दम तोड़ दिया। शशि के छोटे भाई अवनीश सिंह ने ऑटो नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया कि ऑटो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार से आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।