{"_id":"5d75eea88ebc3e93c202aa34","slug":"youth-caught-in-robbery-case-dead-in-ghosi-police-custody-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ : चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक की थाने में मौत, पुलिस प्रशासन में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ : चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक की थाने में मौत, पुलिस प्रशासन में हड़कंप
Mon, 09 Sep 2019 11:48 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 09 Sep 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के एक पुलिस स्टेशन में चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक की मौत हो जाने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया है।
विज्ञापन
जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के तिलई बुजुर्ग निवासी ओंकेश यादव(27) को गांव के ही एक व्यक्ति के ट्रैक्टर की बैटरी चोरी की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को उसे हिरासत में लिया था और उसे लेकर थाने आई थी।
विज्ञापन
उसे छोड़ने के लिए ट्रैक्टर मालिक और आरोपी के बीच कोतवाली में बातचीत चल रही थी, लेकिन इस बीच रविवार की रात लगभग 2:30 बजे मुकेश की हालत बिगड़ गई, जब तक पुलिस उसे लेकर सीएससी घोसी पहुंची, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन