लॉक डाउन में युवक बना सब्जी विक्रेता, लोगों को राहत देने के लिए 25 रुपये किलो बेचने लगा आलू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश सहित वाराणसी में लॉक डाउन होने के बाद प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद सब्जी और परचून के दुकानदार सामानों को महंगे दाम पर बेचना शुरू कर दिए हैं। ऐसा देख युवक ने लोगों को राहत देने के लिए खुद उसी बाजार में आलू सस्ते दाम पर बेचने लगा। यहां पर 40 रुपये में आलू बिक रहा था जबकि इस युवक ने 25 रुपये में आलू बेचने लगा।
चोलापुर थाना क्षेत्र के नियार बाजार का पिंटू जायसवाल दुकान पर बुधवार को आलू लेने पहुंचा। 40 रुपये किलो की दर से आलू लोग बेच रहे थे। इस पर उसने नाराजगी जताते हुए गुरुवार को जौनपुर जिले के पतरही बाजार से पांच क्विंटल आलू खरीदकर लाया और बाजार में दुकान लगाकर 25 रुपये किलो बेचना शुरू कर दिया।
पिंटू जायसवाल ने बताया कि लोगों को महंगा आलू बेचने के बाद मुझे यह कदम उठाना पड़ा। उसने बताया कि गरीब महिलाओं को 15 रुपये किलो की दर से आलू बेचा गया है। उसका कहना था कि अब बाजार के लोगों ने आलू बेचना ही बंद कर दिया है।
6 बजे खुली और 10 बजे बंद हो गई सब्जी मंडी
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए राजातालाब सब्जी मंडी सुबह 6 बजे खुली और 10 बजे बंद हो गई। इस दौरान सब्जी खरीदने पहुंचे दुकानदारों और फुटकर खरीददारों ने समझदारी दिखाई। इस दौरान उपजिलाधिकारी राजातालाब विक्रमादित्य सिंह मलिक ने लोगों को सचेत किया। उन्होंने माइक के माध्यम से कहा कि सब्जी मंडी रोज सुबह 6 से 10 बजे तक खुली रहेगी। लोग हड़बड़ी में न रहे और कोई भ्रम न पालें। हालांकि सब्जी मंडी में आलू और टमाटर के दामों में वृद्धि रही। शेष सब्जियां पहले की तरह ही स्थिर रही। मिर्च 20 रुपये प्रति किलो की दर से बिकी।