{"_id":"602570818ebc3ee96959a47f","slug":"young-man-who-went-to-bathe-in-ganga-on-mouni-amavasya-dies-due-to-drowning","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः मौनी अमावस्या पर गंगा में स्नान करने गए युवक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः मौनी अमावस्या पर गंगा में स्नान करने गए युवक की डूबने से मौत
Thu, 11 Feb 2021 11:29 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के गौरा उपरवार स्थित मौनी बाबा घाट पर बृहस्पतिवार को मौनी अमावस्या पर पचबहनी स्नान पर गंगा में डुबकी लगाते समय संदीप गौतम (20) डूब गया। घंटों की मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
सुंगुलपुर गांव निवासी तेरसू राम का बेटा गौतम गंगा स्नान करने गया था। दोपहर में वह गौरा उपरवार में मौनी बाबा घाट के किनारे कपड़े उतार कर गंगा में उतरा और डुबकी लगाते समय डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने संदीप को डूबते देख शोर मचाया। घटना की सूचना ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने चौबेपुर थाने को दी।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस के प्रयास से पहले ही गौरा उपरवार गांव के भरत निषाद, सुजीत, चंदन, प्रभु नारायण सहित अन्य गोताखोरों ने प्रयास कर शव बाहर निकाला। परिजनों ने बताया कि संदीप तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन