फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   young man take a bath in pond died by drowning Rotary Club officials planted trees

News in Brief: तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत, विश्वनाथ मंदिर में महिला दर्शनार्थी से दुर्व्यवहार

Sun, 21 Jul 2024 05:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 21 Jul 2024 05:22 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में रविवार को तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को बाहर निकाला। वहीं, रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने पौधरोपण किया। आइए पढ़ते हैं अन्य खबरें...

विज्ञापन
young man take a bath in pond died by drowning Rotary Club officials planted trees
वाराणसी की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देऊरा गांव में तालाब में नहाने गए 35 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोविंद राजभर के रूप में हुई। घर वालों ने तालाब में युवक का उतराया शव देखा तो जाल के सहारे निकाल कर घर ले गए। 

विज्ञापन


देऊरा गांव के राजभर बस्ती का गोविंद पुत्र चेखुरी गांव में एक पोखरे में नहाने गया था। बताया जाता है कि वह पहले तालाब की सीढ़ी पर गिर गया, जिससे उसके सिर में चोट लग गई थी। उसके बाद भी वह तालाब में नहाने गहरे पानी में उतर गया और डूब गया। उस समय पोखरे पर कोई नहीं था।
विज्ञापन


घर वाले दोपहर बाद उसे ढूंढने लगे। जब उसे ढूंढते हुए पोखरे पर गए तो शव को बीच तालाब में उतराया देखा। मृतक को एक 12 बरस का पुत्र दो और दो पुत्रियां हैं। मृतक तीन भाइयों में तीसरे नंबर पर था। पत्नी सब्बल राजभर तथा माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल था। ग्रामीणों के अनुसार मृतक शराब पीने का आदि था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंट जीआरपी ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, पौने दो लाख नकदी बरामद
ट्रेन में सामान चोरी करने के तीन आरोपियों को कैंट जीआरपी ने काशी रेलवे स्टेशन से रविवार को गिरफ्तार किया। तीनों के कब्जे से सामान बिक्री का पौने दो लाख नकदी, चार मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद हुए।

कैंट इंस्पेक्टर हेमंत सिंह ने बताया कि काशी जीआरपी चौकी इंचार्ज दिवाकर पांडेय की टीम को सूचना मिली कि यात्रियों के सामान चोरी करने वाले तीन आरोपी काशी स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर मौजूद है। इस बीच टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। 



आरोपियों की पहचान नाटे और गुल्लू निवासी कांशीराम आवास शिवपुर और तीसरे की पहचान सारनाथ के बोनीपुर पोखरा निवासी राजन के रूप में हुई है। जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह के अनुसार इन सभी के पास से सामान बिक्री का एक लाख 76 हजार, चार मोबाइल अन्य सामान भी बरामद हुए हैं। यह मौका पाकर ट्रेन में यात्रियों के सामान चोरी कर आसपास स्टेशनों पर उतर जाते थे। आरोपी राजन पर पूर्व में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

young man take a bath in pond died by drowning Rotary Club officials planted trees
सावन के पहले सोमवार के लिए बनाई गई पेंटिंग। - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू के छात्र ने 18 घंटे में बनाई भगवान शिव की सबसे बड़ी पेंटिंग
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के दृश्य कला संकाय के गोल्ड मेडलिस्ट छात्र सतीश पटेल ने सावन शुरू होने से पूर्व भगवान शिव की सबसे बड़ी पेंटिंग बनाई है। छात्र ने एकेलिक पेपर पर 11.3 × 8.5 फीट की पेंटिंग को 18 घंटे में बनाकर तैयार करने का दावा किया है। इससे पूर्व सतीश चार सबसे छोटी पेंटिंग बना चुके हैं। यह उनकी पांचवीं पेंटिंग है।

राजातालाब क्षेत्र के अदमापुर गांव निवासी सतीश पटेल ने इससे पूर्व 3×5 मिमी. में भगवान जगन्नाथ और 7×5 मिमी. में महामना मदन मोहन मालवीय समेत चार सबसे छोटी तस्वीरें भी बनाई है। बीएचयू के चित्रकला विभाग से बीएफए, एमएफए करने के बाद वह चित्रकार बनाने का सपना पूरा करने में जुटे हैं। 

सतीश को राज्य ललित कला अकादमी पुरस्कार के साथ अन्य पुरस्कार मिले हैं। वह अब तक नेशनल, इंटरनेशनल 25 सामूहिक प्रदर्शनी कर चुके हैं। उन्होंने राममंदिर अयोध्या, आईआईटी बीएचयू के सिक्के का डिजाइन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डिजिटल डाक टिकट के साथ सचिन तेंदुलकर, ईरान के राष्ट्रपति रायसी, गजल गायक पंकज उधास का फोटो कोलाज बना चुके हैं।

रोटरी क्लब पदाधिकारियों ने सारनाथ में लगाए पौधे
रोटरी क्लब काशी की ओर से रविवार को सारनाथ मे आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने गांधी आश्रम में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संकल्प लिया। साथ ही गांधी आश्रम परिसर को हरा भरा रखने की बात कही। इन पौधों की देखभाल रोटरी देखमाल भी करेंगे।

एक वृक्ष मां के नाम और पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत गांधी आश्रम सारनाथ परिसर में रोटरी पदाधिकारियों, सदस्यों ने मिलकर 200 पौधे लगाए। क्लब अध्यक्ष अरुण तिवारी ने पौधरोपण को जनकल्याण का कार्यक्रम बताया। कहा कि वृक्षों से हमें प्राण वायु (ऑक्सीजन) प्राप्त होती है, इससे ग्लोबल वार्मिंग में कमी और वर्षा में सहायता मिलती है। 

क्षेत्रीय गांधी आश्रम के अध्यक्ष कैलाश मिश्र ने रोटरी क्लब के प्रयास की सराहना की। इस दौरान मंत्री श्रीप्रकाश पांडेय के साथ ही सचिव अश्वनी श्रीवास्तव, पूर्व मंडलाध्यक्ष संजय अग्रवाल, डॉ संजय गर्ग, प्रो. बृजेश जायसवाल, संयोजक राजन जयसवाल, सुदर्शन कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

जलालीपुरा इलाके में देर रात दो पक्षों में मारपीट, पथराव
जैतपुरा थाना के जलालीपुरा इलाके में रविवार की देर रात दो पक्षों में नोकझोंक के बाद मारपीट और पथराव हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में लिया। पुलिस घटना के संबंध में पूछताछ करने के साथ ही इलाके के सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

जलालीपुरा इलाके में रहने वाले सत्यम केवट ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पहले उसका विवाद घर के थोड़ी ही दूर रहने वाले युवक से हुआ था। सत्यम ने कहा कि वह रविवार की देर रात खाना खाकर अपने घर के समीप खड़ा था। उसी दौरान वह युवक 7 से 8 युवकों के साथ आया। 

उसने कहासुनी करने के साथ ही मारपीट और फिर जमकर पथराव शुरू कर दिया। ठेले और सड़क की पटरी के किनारे की दुकानें पलट दी गई। इस बीच उसके बचाव के लिए परिजन और आसपास के लोग भी आ गए।

उधर, इस संबंध में जैतपुरा थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की वजह पुराना विवाद समझ में आई है। सड़क पर कुछ पत्थर गिरे दिखे हैं। एक भी घायल सामने नहीं आया है। एक युवक से पूछताछ करने के साथ ही इलाके के सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

अभियान चलाकर कांवड़ रूट पर मांस की 12 दुकानें बंद कराईं
सावन को ध्यान में रखकर नगर निगम की ओर से रविवार को अभियान चलाकर कांवड़ रूट की 12 मांस की दुकानों का बंद कराया गया। साथ ही दुकानदारों को हिदायत दी कि सावन में खुले में मांस की बिक्री न करें। कांवड़िया रूट छोड़कर गलियों में हरा पर्दा लगाकर मांस बेचने की छूट दी गई है।

पशु चिकित्सालय के प्रभारी अनुपम त्रिपाठी के अनुसार सोनारपुरा, चौकाघाट, रेवड़ीतालाब, नई सड़क आदि मार्ग पर अभियान चलाकर खुले में मांस बेचने वाली 12 दुकानों को बंद कराया गया। इस दौरान दुकानदारों ने अपना पक्ष रखा। 

कहा कि हर बार सावन में सोमवार को दुकानें बंद रखते थे। पूरे सावन में दुकानें बंद हो जाएंगी तो परिवार का खर्च कैसे चलेगा। इस पर कांवड़ रूट छोड़कर दुकान चलाने की इजाजत दी गई। नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक में कांवड़ रूट से मांस की दुकानों को हटाने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने सभी जोनल अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। इसके लिए टीमों का गठन हो गया है।

विश्वनाथ मंदिर में नियमित महिला दर्शनार्थी ने सुरक्षा कर्मियों से किया दुर्व्यवहार, केस दर्ज
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सुरक्षा से संबंधित जांच न करने देने, सुरक्षा कर्मियों और पाली प्रभारी से दुर्व्यवहार के आरोप में नई बस्ती मड़ौली निवासी सुधा उपाध्याय के खिलाफ शनिवार को चौक थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। यह कार्रवाई सब इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह की तहरीर के आधार पर हुई है।

सब इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने पुलिस उपायुक्त, सुरक्षा को प्रार्थना पत्र दिया था। उनका आरोप है कि 16 जुलाई की सुबह 5.30 बजे नियमित महिला दर्शनार्थी सुधा उपाध्याय पांच श्रद्धालुओं के साथ शंकराचार्य चौक परिसर की तरफ पूर्वी ए गेट के रास्ते से जबरन प्रवेश करने का प्रयास कर रही थी। 

पॉइंट पर लगे सुरक्षा कर्मियों ने रोका तो उलझ गई। सुरक्षा कर्मियों ने कहा कि ये रास्ता निकासी का है। प्रवेश द्वार से सुरक्षा जांच कराकर आएं। इसके बावजूद सुधा उपाध्याय कहासुनी करने लगी। नियमित भ्रमण के दौरान बतौर दिवसाधिकारी मौके पर पहुंचा। 

महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। सुधा ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया। सुधा का कहना था कि तुमको देख लूंगी। भद्दी गालियां भी दीं। किसी तरह से समझा-बुझाकर सुधा को वहां से हटाया गया।

आज काशी में होंगे सीएम योगी, विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार की दोपहर तीन बजे वाराणसी आएंगे। मुख्यमंत्री कमिश्नरी सभागार में वाराणसी मंडल के चार जिलों (वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर ) के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। साथ ही श्री काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर जाकर दर्शन-पूजन करेंगे। 

मुख्यमंत्री के आने की सूचना पर प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुट गया है। मुख्यमंत्री कांवड़ रूट की जानकारी लेंगे। बाढ़ की चुनौती से निपटने की तैयारियों की समीक्षा भी सकते हैं। स्थलीय निरीक्षण भी संभव है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed