फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   young man sleep shot dead, the young man dispute with his own friend

चंदौली : छत पर सोए युवक की गोली मार कर हत्या,  युवक का अपने ही मित्र से चल रहा था विवाद 

Tue, 14 Jun 2022 10:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 14 Jun 2022 10:18 PM IST
सार

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की , मौके से तमंचे का कारतूस और खोखा बरामद हुआ ।

विज्ञापन
young man sleep shot dead, the young man dispute with his own friend
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंदौली ताराजीवनपुर पीडीडीयू नगर अलीनगर थाना के गंजख्वाजा गांव में छत पर सोए युवक की सोमवार की रात सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई।  युवक का अपने ही मित्र से विवाद चल रहा था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। गंजख्वाजा निवासी सूरज चौहान (35) पुत्र शिव कुमार अपनी मां हीरावती और छोटे भाई सौरभ के साथ मोहनसराय में मकान बनाकर रह रहा था। वर्षों पहले पिता शिव कुमार की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


सूरज अपराधी प्रवृत्ति का था और पिछले दिनों किसी से विवाद के बाद एक माह से गंजख्वाजा स्थित गांव पर रहकर तालाब की देखभाल कर रहा था। उसके साथ वाराणसी का ही मित्र रेहान खान भी आया था। हालांकि एक सप्ताह पहले उससे भी विवाद हो गया।  इस पर रेहान चला गया। आरोप है रेहान ने सूरज को जान से मारने की धमकी भी दी थी। सोमवार की रात सूरज छत पर सो रहा था। सुबह देर तक वह नहीं जागा तो पड़ोसियों को चिंता हुई।
विज्ञापन


 

वे छत पर गए तो सूरज लहूूलुहान निढाल पड़ा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मौके से तमंचे का कारतूस और खोखा बरामद हुआ। वहीं समीप में शराब की बोतल और अंडे के छिलके पड़े थे। सूरज के छोटे भाई सौरभ ने रेहान खान के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। इसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। अलीनगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि युवक की गोली मार कर हत्या की गई है। मौके से खोखा और कारतूस बरामद हुआ है। इसके आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed