{"_id":"5f0b451a8ebc3e63a47f2639","slug":"young-man-killed-varanasi-news-vns5354435158","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से अवैध संबंधों के शक में की थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से अवैध संबंधों के शक में की थी युवक की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने चंदन की हत्या का खुलासा करते हुए दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर रविवार की शाम जेल भेज दिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी टीशर्ट भी बरामद किया है। कुसांव गांव निवासी चंदन प्रजापति की शव बुधवार को गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में मिला था।
थानाध्यक्ष ओमनारायण सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि कुसाव गांव में 24 वर्षीय युवक की सिर कूचकर हत्या करने वाले अभियुक्त गांव में मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी धर्मेश कन्नौजिया और प्रवेश उर्फ लौटू कन्नौजिया निवासी कुसांव को गिरफ्तार कर लयिा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि मृतक चंदन प्रजापति का धर्मेश कन्नौजिया की पत्नी गुंजा देवी के साथ अवैध संबंध था। इसी मामले में गुंजा ने आत्महत्या कर ली थी। मृतका के पति व चचेरे देवर मुंबई से लौटकर आए तो चंदन की हत्या का प्लान बनाया। घटना के दिन शाम को उसे एकांत में पाया तो उसे लेकर प्राथमिक विद्यालय पर गए जहां ईंट से सिर कूंचकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट और सीमेंट से ढाला गया टुकड़ा और खून से सनी टी शर्ट तालाब के किनारे झाड़ी से बरामद कर लिया गया।