फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Young man kidnapped a teenager, villagers create ruckus

दबंग युवक ने किशोरी को किया अगवा, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Mon, 25 May 2020 07:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 25 May 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
Young man kidnapped a teenager, villagers create ruckus
demo pic - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र जिले के एक गांव की किशोरी को सोमवार को अपराह्न करीब तीन बजे एक दबंग किस्म का युवक अगवा कर अपने घर उठा ले गया। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो आरोपी के घर को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन


खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। किसी तरह से ग्रामीणों को शांत कराया गया। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने लाया गया। आरोपी के घर से किशोरी को पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया। ग्रामीणों के मुताबिक गांव के ही एक जनप्रतिनिधि का बेटा कई दिनों से उक्त किशोरी पर नजर रखे हुए था। 
विज्ञापन



अपराह्न तीन बजे के करीब वह अपने साथियों के साथ पहुंचा और उसे उठाकर घर ले गया। जब इसकी खबर लोगों को लगी तो वह उग्र हो गए। लाठी-डंडा लेकर दर्जनों की संख्या में आरोपी के घर जा धमके और हंगामा शुरू कर दिया। तब तक पुलिस को इसकी खबर लग गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जुगैल थाने से पुलिस फोर्स पहुंचने के साथ ओबरा से सीओ भाष्कर वर्मा भी पहुंच गए। ग्रामीण पीड़िता को बरामद करने और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए थे। गुस्साए लोगों में कुछ व्यक्ति मौके पर ही आरोपी को सजा देने की बात कर रहे थे। 

करीब एक घंटे तक ग्रामीण आरोपी का घर घेरे रहे। स्थिति गंभीर देख किसी तरह समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को थाने ले आया गया। इसके बाद पीड़िता को भी पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया। आरोपी को एक जनप्रतिनिधि का पुत्र बताया जा रहा है। 

प्रभारी निरीक्षक जुगैल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सीओ भाष्कर वर्मा का कहना है कि तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। ग्रामीणों और पीड़ित परिवार से बातचीत में जो जानकारी मिली है, उसके आधार पर पुलिस अपने स्तर से भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed