{"_id":"5fc4a10c8ebc3e9b89791a56","slug":"young-man-injured-harsh-firing-in-wedding-ceremony-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल
Mon, 30 Nov 2020 01:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 30 Nov 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के अहमदाबाद गांव में रविवार की रात को आयोजित एक शादी समारोह में द्वारपूजा के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक घायल हो गया। युवक अपने फूफा के यहां शादी समारोह में भाग लेने के लिए आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
निजामाबाद थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी संतोष यादव(28) पुत्र विक्रम यादव के फूफा चंद्रजीत यादव के यहां अहमदाबाद में रविवार को शादी समारोह था। संतोष अपनी फुफेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए अहमदाबाद गांव आया था। रात नौ बजे के बाद द्वार पूजा के दौरान डीजे पर बराती-घराती डांस कर रहे थे।
विज्ञापन
डांस के दौरान ही हर्ष फायरिंग में पेट में गोली लगने से संतोष यादव घायल होकर गिर पड़ा। उन्हें परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर गए। जिला अस्पताल से डॉक्टर ने रेफर कर दिया। सिधारी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निजामाबाद थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन