{"_id":"6602c5b1f15e318b760a56e4","slug":"young-man-drowned-while-bathing-in-ganga-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: नहाते समय गंगा में डूबा युवक, मार्कंडेय महादेव के दर्शन की आस रह गई अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: नहाते समय गंगा में डूबा युवक, मार्कंडेय महादेव के दर्शन की आस रह गई अधूरी
Tue, 26 Mar 2024 06:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 26 Mar 2024 06:26 PM IST
सार
Varanasi News: शैलेन्द्र सिंह स्नान ने करने के लिए गंगा में छलांग लगा दी, तभी वह डूबने लगा। साथियों ने बचाव का प्रयास किया तब तक वह डूब गया। स्थानीय गोताखोरों ने काफी खोजबीन की तो तीन घंटे बाद उसका शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के कैथी गांव स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में मंगलवार की दोपहर शैलेंद्र कुमार सिंह (33) पुत्र श्रीकांत सिंह निवासी राम चक बगदहिया छपरा बिहार अपने दोस्तों सूरज कुमार, शनि राजभर के साथ मंगलवार की दोपहर मार्कंडेय महादेव मंदिर दर्शन करने आया।
विज्ञापन
इसके पहले तीनों मार्कंडेय महादेव घाट पर स्नान करने पहुंचे दो दोस्त कपड़ा निकाल ही रहे थे कि शैलेन्द्र सिंह स्नान ने करने के लिए गंगा में छलांग लगा दी, तभी वह डूबने लगा। साथियों ने बचाव का प्रयास किया तब तक वह डूब गया। मौके पर स्थानीय गोताखोरों ने काफी खोजबीन की तो तीन घंटे बाद उसका शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मौके पर एक डायरी मिली है पुलिस उससे परिजनों को सूचित कर दी है। साथियों ने बताया कि वह कुछ दिनों से अनौनी गाजीपुर में मजदूरी का काम करता था।