फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   young man died in road accident in Varanasi

Varanasi Accident: तेज रफ्तार का कहर, वैन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

Fri, 07 Feb 2025 04:44 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 07 Feb 2025 04:44 PM IST
सार

Varanasi Road Accident: वाराणसी जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वह बाजार से लौटते समय सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान वैन ने उसे टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
young man died in road accident in Varanasi
रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के आयर बाजार में शुक्रवार को वैन की टक्कर से शिवरामपुर निवासी प्रदीप (26) की मौत हो गई। प्रदीप सुबह आयर बाजार में कुछ सामान लेने के लिए गया था। वह सड़क पार कर रहा था कि सिंधौरा की तरफ से शहर की ओर तेज रफ्तार से जा रही मारुति वैन ने उसे टक्कर मार दी। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रदीप कई फीट दूर जा गिरा। वहीं चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर घर मे बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी।  
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी समेत परिवार के सदस्यों का रो- रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed